फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Big accident in Jammu and Kashmir House collapsed due to landslide in Poonch

पुंछ में बड़ा हादसा: भूस्खलन की चपेट में आने से मकान ढहा, मां-बेटी की मौत, पिता-बेटा अस्पताल में भर्ती

Fri, 04 Nov 2022 03:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Nov 2022 03:28 PM IST
सार

पुंछ की सुरनकोट तहसील के एक गांव में भूस्खलन की चपेट में आने से एक मकान ढह गया। इससे चार लोग मलबे में दब गए। तीन लोगों को घायल अवस्था में मलबे से निकाला गया। इलाज के दौरान मां-बेटी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Big accident in Jammu and Kashmir House collapsed due to landslide in Poonch
पुंछ में मकान गिरने के बाद मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए जुटे सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में भूस्खलन की चपेट में आने से एक मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में परिवार के चार लोग दब गए। सूचना पर पहुंची सेना की 48 आरआर बटालियन ने स्थानीय लोगों के साथ बचाव एवं तलाशी अभियान चलाया। 

विज्ञापन


इस दौरान तीन लोगों को अस्पताल में भेजा गया। अस्पताल में मां-बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक घायल का इलाज चल रहा है। मलबे में दबे एक बच्चे की तलाश के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आज सुबह पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के बफलियाज ब्लॉक के दूर-दराज के गांव दोनाड में भूस्खलन की चपेट में आने से मोहम्मद लतीफ नाम के व्यक्ति का मकान गिर गया। मलबे में मकान में रहने वाले चार लोग मलबे में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में तैनात सेना की 48 राष्ट्रीय राइफल के अधिकारियों और जवानों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया। इस दौरान तीन लोगों को घायल अवस्था में मलबे से निकालकर सुरनकोट उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि मलबे में दबे एक बच्चे की तलाश के लिए कड़ी मशक्कत की गई। घायल बच्चे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में मोहम्मद लतीफ की पत्नी और बेटी शामिल हैं। मोहम्मद लतीफ और उसके बेटा अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed