फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bie elections in kashmir will happen before panchayat elections

कश्मीर में पंचायत चुनाव के लिए नहीं टलेंगे लोकसभा उपचुनाव

Thu, 09 Mar 2017 03:34 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 09 Mar 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
bie elections in kashmir will happen before panchayat elections
चुनाव - फोटो : डेमो फोटो

रियासत में पंचायत चुनाव के लिए लोकसभा उपचुनाव की तिथियां आगे बढ़ाने पर चुनाव आयोग सहमत नहीं है। निर्वाचन आयोग अन्य राज्यों के साथ ही जम्मू कश्मीर में भी लोकसभा उपचुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। श्रीनगर और अनंतनाग सीटों पर उपचुनाव अप्रैल में कराया जाना लगभग तय हो गया है।

विज्ञापन


आयोग इसी सप्ताह तिथियों की घोषणा कर सकता है। बदली हुई परिस्थितियों के कारण रियासत में पंचायत चुनाव की तिथियां आगे बढ़ाया जाना तय है। अब पंचायत चुनाव मई में ही हो पाएंगे। जम्मू कश्मीर सरकार ने अप्रैल में पंचायत चुनाव कराने के मद्देनजर चुनाव आयोग से लोकसभा उपचुनाव फिलहाल टालने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन


आयोग ने इस मांग को खारिज कर दिया है। आयोग अगले दो-तीन दिनों में श्रीनगर और अनंतनाग के लिए मतदान की तिथियों का एलान कर सकता है। श्रीनगर और अनंतनाग के अलावा केरल में भी एक सीट पर उपचुनाव होना है। अन्य राज्यों में विधानसभा की 12 सीटों पर भी उपचुनाव एक साथ हो सकते हैं। आयोग उपचुनाव अप्रैल में कराना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

8 चरणों में संपन्न होंगे पंचायत चुनाव

bie elections in kashmir will happen before panchayat elections
पंचायत चुनाव - फोटो : FILE PHOTO

पीडीपी सांसद तारिक हमीद कर्रा के इस्तीफे के कारण श्रीनगर सीट खाली हुई है। अनंतनाग सीट से पीडीपी की महबूबा मुफ्ती विजयी हुई थीं। मुख्यमंत्री बनने के बाद संसदीय सीट से उन्होंने इस्तीफा दिया था। जम्मू कश्मीर के निर्वाचन विभाग ने 15 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव कराने की तैयारियां शुरू की थी।

निर्वाचन विभाग ने पंचायत चुनावों को 8 चरणों में संपन्न कराने का निर्णय लिया है। पंचायत चुनावों को लोकसभा उपचुनाव से पहले कराने की योजना के सफल होने पर अब संदेह है। दरअसल आयोग राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहा है।

जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए लोकसभा और विधानसभा की खाली सीटों को भरा जाना है। जम्मू कश्मीर में पंचों के चुनाव के लिए 35000 वार्ड बनाए गए हैं। इससे पहले कश्मीर हिंसा के कारण पंचायत चुनाव टाल दिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed