फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bhole's devotees started reaching the registration centers jammu

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के लिए उमड़ा जनसैलाब, पंजीकरण केंद्रों पर पहुंचने लगे भोले के भक्त

Mon, 30 Jun 2025 12:51 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 30 Jun 2025 12:51 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा से पहले श्रद्धालु पंजीकरण केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं और जम्मू शहर शिवभक्ति के रंग में रंग गया है। सरस्वती धाम और वैष्णवी धाम में टोकन व पंजीकरण की जानकारी लेने वालों की भीड़ बढ़ रही है, जबकि सुरक्षा और व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।

विज्ञापन
Bhole's devotees started reaching the registration centers jammu
पंजीकरण केंद्रों पर पहुुंचने लगे भोले के भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के शुरू होने में अब केवल तीन ही दिन शेष बचे हैं। तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालु पंजीकरण केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। श्रद्धालुओं के आने से शहर शिवमय हो गया है। लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक सुरक्षा-व्यवस्था को पुख्ता बनाया गया है। जम्मू शहर में भी वातावरण बदला-बदला सा है। यात्रा को लेकर शहरवासी भी खासे उत्साहित हैं।

विज्ञापन


तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी। इसमें शामिल होने के लिए जम्मू से पहला जत्था दो जुलाई को यात्री निवास भगवतीनगर से रवाना होगा। विभिन्न प्रदेशों से शिव भक्त जम्मू पहुंचना शुरू हो गए हैं। सोमवार से जम्मू में तत्काल पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम में आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


इन धामों के सामने रेलवे स्टेशन मार्ग को भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दिया गया है। सुरक्षाबलों की तैनाती पहले से ही है। सरस्वती धाम पहुंचे वाराणसी के रहने वाले कृपा शंकर मिश्रा ने कहा कि उन्होंने आनलाइन यात्रा पंजीकरण नहीं करवाया।  इसके बाद तत्काल पंजीकरण करवाकर तीन जुलाई को पहले जत्थे के साथ पवित्र गुफा की तरफ रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से आए बिट्टू ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जम्मू पहुंचे हैं। वे टूर कंपनी के साथ आए हुए हैं। तत्काल पंजीकरण करवाकर पवित्र गुफा की तरफ रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि टोकन प्रक्रिया कैसी रहेगी व टोकन लेने के लिए क्या-क्या औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, वे इसकी जानकारी लेने के लिए सरस्वती धाम आए हुए हैं।

सोमवार सुबह ही वे टोकन लेने के लिए पंक्तियों में लग जाएंगे।भगवती नगर स्थित यात्री निवास के बाहर भी श्रद्धालु यात्रा संबंधी जानकारियां लेने पहुंचने लगे हैं। यात्रा के शुरू होने से दो दिन पूर्व ही शहर में रौनक बढ़ गई है। जहां एक तरफ साधुओं की टोलियां शहर में घूमती दिख रही हैं तो वहीं स्थानीय लोग भी उनके स्वागत के लिए तैयार हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed