फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bhatinda-srinagar gas pipeline route survey completed

बठिंडा-श्रीनगर गैस पाइपलाइन सर्वे कार्य संपन्न

Mon, 07 Dec 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 07 Dec 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
bhatinda-srinagar gas pipeline route survey completed

पीडीपी अध्यक्ष तथा सांसद महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को बठिंडा-श्रीनगर गैस पाइपलाइन का मुद्दा लोकसभा में उठाया। महबूबा के प्रश्न के जवाब में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने लिखित जवाब दिया कि पाइपलाइन के लिए रूट सर्वे तथा फिजिबिल्टी रिपोर्ट का कार्य संपन्न हो चुका है।

विज्ञापन


इसके लिए 720 किलोमीटर भूमि चाहिए। इसमें से 460 किलोमीटर के भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि पेट्रोलियम तथा नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने गुजरात स्टेट पेट्रोनेंट लिमिटेड (जीएसपीएल) को पाइपलाइन बिछाने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


पीएनजीआरबी ने जीएसपीएल गैस इंडिया लिमिटेड को आगे अधिकृत किया है। पाइपलाइन बिछाने के लिए 36 महीने का समय दिया गया है। बठिंडा से श्रीनगर के बीच कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर, रामबन, अनंतनाग, पुलवामा तथा श्रीनगर में गैस ट्रंक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सैकड़ों सब लाइन भी होंगी जिससे उपभोक्ताओं के घरों तक सीधा गैस पहुंचे। इस परियोजना के पूरा होने से कश्मीर को 24 घंटे सप्लाई हो सकेगी।

ठंड के दिनों में जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो जाने से रसोई गैस की किल्लत नहीं होने पाएगी। यह राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने के साथ ही औद्योगिक विकास तथा ऊर्जा उत्पादन में भी सहायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed