फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bharat Jodo Yatra: Today co-travellers will rest in Chadwal itself, journey will start from Hiranagar turn on

भारत जोड़ो यात्रा: आज चडवाल में ही आराम करेंगे सहयात्री, रविवार को हीरानगर मोड़ से शुरू होगा सफर

Sat, 21 Jan 2023 12:42 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 21 Jan 2023 12:42 AM IST
सार

राहुल गांधी दिल्ली रवाना हो गए हैं और रविवार को शेड़्यूल के अनुसार एक बार फिर हीरानगर मोड़ से पदयात्रा शुरू करेंगे।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Today co-travellers will rest in Chadwal itself, journey will start from Hiranagar turn on
Bharat Jodo Yatra in Jammu Kashmir - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 किलोमीटर पैदल चले। हटली मोड़ से लेकर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर छन्न अरोड़ियां तक राहुल गांधी और उनके साथ यात्रा में शामिल लोग उनके साथ रहे। शुक्रवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई पद यात्रा अपने 126वें दिन दोपहर डेढ़ बजे के करीब छन्न अरोड़ियां पहुंची।

विज्ञापन


यहां से राहुल गांधी अपने काफिले में सवार होकर एक बार फिर कठुआ की ओर लौट गए। जानकारी दी गई कि राहुल दिल्ली रवाना हो गए हैं और रविवार को शेड़्यूल के अनुसार एक बार फिर हीरानगर मोड़ से पदयात्रा शुरू करेंगे। राहुल गांधी के लौटने के साथ ही यात्रा में शामिल जत्थे और वाहनों को चडवाल की ओर आगे बढ़ा दिया गया। जहां शुक्रवार और शनिवार की रात यात्रियों के रुकने का प्रबंध पहले से ही किया गया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी के लौटने के बाद चड़वाल में यात्रा के ठहराव स्थल पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से पत्रकारवार्ता कर इस संबंध में जानकारी दे दी गई। उन्होंने यात्रा समाप्त होने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर भी विराम लगा दिया। जयराम रमेश ने कहा कि चड़वाल में यात्रा का हाल्ट तय कार्यक्रम अनुसार है। यहां से राहुल गांधी को लौटना तय था और वो फिर रविवार को यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया गया कि 24 जनवरी को जम्मू में पत्रकारवार्ता को भी राहुल गांधी संबोधित करेंगे, साथ ही साफ किया गया है यात्रा कश्मीर में पहुंचेगी। यात्रा का अगला हॉल्ट (विश्राम) 26 जनवरी को रहेगा। हटली मोड़ से सुबह आठ बजे चले राहुल गांधी ने दो जगह कुछ समय के लिए टी ब्रेक ली। लेकिन डेढ़ बजे तक 21 किलोमीटर का लंबा सफर तय किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पहले दिन साढ़े पांच घंटे तक हाईवे पर पैदल सफर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed