{"_id":"63d66b6a1a477e169a23c983","slug":"bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-addresses-press-conference-in-srinagar-kashmir-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: राहुल ने पूछा- हालात अच्छे तो जम्मू से कश्मीर तक पैदल यात्रा क्यों नहीं करते अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: राहुल ने पूछा- हालात अच्छे तो जम्मू से कश्मीर तक पैदल यात्रा क्यों नहीं करते अमित शाह
Sun, 29 Jan 2023 07:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:50 PM IST
सार
राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को देश में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने इस यात्रा के दौरान भारत के लोगों की ताकत को देखा।
विज्ञापन
Rahul Gandhi
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद श्रीनगर में राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने यात्रा की उपलब्धियां गिनाईं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को देश में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने इस यात्रा के दौरान भारत के लोगों की ताकत को देखा। उन्हें देश के किसानों और बेरोजगार युवाओं की समस्याओं के बारे में भी सुनने को मिला।
विज्ञापन
प्रदेश में 370 के बाद सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है। भाजपा के इस दावे के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि वह इसे सहमत नहीं है। यहां टारगेट किलिंग हो रही है। धमाके हो रहे हैं। अगर प्रदेश में हालात दुरस्त हैं तो गृहमंत्री अमित शाह जम्मू से कश्मीर तक पैदल यात्रा क्यों नहीं करते।' साथ ही एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए। लद्दाख की समस्याओं के लिए उचित समाधान खोजे जाने चाहिए, जो हुआ उससे लद्दाख के लोग भी खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने बहुत कुछ सीखा है, लाखों लोगों से मिला हूं। उनसे बात की है। मेरे पास इसका वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं। यात्रा का लक्ष्य भारत को एक करना था। यह नफरत और हिंसा के खिलाफ थी.. यह मेरे जीवन का सबसे गहरा और सबसे खूबसूरत अनुभव रहा है।'
विज्ञापन
वार्ता के दौरान अनुच्छेद 370 से जुड़े सवाल फिर कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह इस बारे में जम्मू में हुई प्रेस वार्ता में भी कह चुके हैं। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के रेजोल्यूशन में इस पर साफ लिखा गया है। पार्टी का अब भी यही पक्ष है।
राहुल गांधी ने कहा, 'जम्मू कश्मीर में यात्रा के दौरान उन्हें घर लौटने जैसे लगा। एक समय उनके पूर्व जम्मू कश्मीर की धरती को छोड़ कर देश के दूसरे हिस्से में गए थे। हमें जम्मू और कश्मीर में बहुत प्यार और स्नेह मिला है। मुझे अहसास हुआ कि प्यार और स्नेह बहुत शक्तिशाली शक्ति है। मैं यहां खुले दिमाग से आया हूं।