भारत जोड़ो यात्रा: ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया 23 और 24 जनवरी का डायवर्जन प्लान, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
भारत जोड़ो यात्रा के 23 और 24 जनवरी को जम्मू में प्रवेश करेगी। इसके लिए यातायात पुलिस ने नया प्लान जारी किया है। एसएसपी यातायात ने बताया कि लोगों को परेशानी न हो इसके लिए कई जगहों वाहनों को डायवर्ट किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पहुंचने पर कई रूट पर डायर्वजन रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस शेड्यूल जारी किया है। 23 और 24 जनवरी दो दिन तक प्रभावी रहेगा। यातायात एसएसपी राजपाल सिंह ने बताया कि सतवारी से कुंजवानी जाने वाले दो पहिया वाहन, मेटाडोर और अन्य छोटे वाहन एक तरफ से जाएंगे।
गंग्याल में इलाके में सतवारी से कुंजवानी के बीच 23 जनवरी को सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक कोई भी डंपर, टिप्पर, ट्रैक्टर ट्राली नहीं चलेगा। परमंडल की तरफ से भारत जोड़ों में शामिल होने वालों को अपने वाहन परमंडल मोड़ से वीरपुर रोड पर पार्क करने होंगे।
वहीं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल सभी वाहन यात्रा के पीछे पीछे रहेंगे। 24 जनवरी को श्रीनगर से जम्मू और जम्मू से श्रीनगर आने जाने वाले वाहन नगरोटा पुराने मार्ग पर पार्क किए जाएंगे।
सांबा कठुआ का शेड्यूल
सांबा और कठुआ की तरफ से जम्मू और आने वाली अंतरराज्यीय बसें कुंजवानी से मुड़ेंगी। यहां यह नरवाल कासिम नगर से होकर वाया यूनिवर्सिटी रोड से होकर बिक्रम चौक जाएंगी और इसके बाद अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। यहीं रूट सांबा और कठुआ से वेयर हाउस आने वाली बसों के लिए भी रहेगा।
बड़े वाहन(इनमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल बड़े वाहन भी) कुंजवानी नरवाल सिद्धड़ा रोड लेंगे। राहुल की यात्रा में शामिल होने के आने वाले राजोरी पुंछ से बड़े वाहन अखनूर रोड लेंगे और कनाल रोड भगवती नगर चौथे पुल से होकर वेयर हाउस पार्किंग में रुकेंगे।
आरएस पुरा का शेड्यूल
आरएस पुरा से सतवारी की तरफ आने वाली बसें और मेटाडोर चट्ठा से होकर पीर बाबा बेलीचराना और चौथे पुल से वेयर हाउस आएंगी। वहीं आरएस पुरा से भारत यात्रा में शामिल होने आने वाले लोग अपने लाइट मोटर व्हीकलों को सतवारी से सैन्य अस्पताल बेलीचराना रोड पर ही पार्क करेंगे।