फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bharat Jodo Yatra: Amidst the rain in Kathua, enthusiasm among the people, Rahul Gandhi wore a jacket

Bharat Jodo Yatra: कठुआ में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जैकेट में दिखे राहुल, बारिश के बीच लोगों में उत्साह

Fri, 20 Jan 2023 08:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 08:49 AM IST
सार

कठुआ में भारत जोड़ो यात्रा बारिश के बीच हो रही है। कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी ने जैकेट पहन ली। यात्रा में शामिल लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Amidst the rain in Kathua, enthusiasm among the people, Rahul Gandhi wore a jacket
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है। कठुआ में यात्रा बारिश के बीच हो रही है। इसके बाद भी लोगों में उत्साह बना हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच राहुल गांधी ने जैकेट पहन लिया है। यात्रा सुबह 8 बजे हटली मोड से शुरु हुई, जो अरोडिया तक चलेगी। इस बीच राहुल 16 प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कल शाम जम्मू कश्मीर पहुंची थी। पंजाब को जम्मू कश्मीर से जोड़ने वाले रावि पुल को पार कर यात्रा प्रदेश की धरती पर पहुंची। नेकां नेता फारुक अब्दुल्ला, शिवसेना नेता संजय राउत, जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने यात्रा का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वह कहना चाहते हैं कि आप किसी भी धर्म जात के हो, बच्चे या बुजुर्ग हो आप इस देश के हैं। उन्होंने कहा,  ' मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। मेरे दिल में आपके लिए मोहब्बत है। अगले नौ दस दिन आपके दिल का दर्द जो दुख है, उसे बांटने आया हूं।'

भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंदोस्तान के सामने नफरत, हिंसा, बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे हैं। सरकार ने इस देश को रोजगार देने वाले छोटे मध्यम व्यवसायियों को खत्म कर दिया। नतीजा यह हुआ है कन्याकुमारी से कश्मीर तक युवाओं के मुंह में एक शब्द है बेरोजगारी, बेरोजगार, बरोजगारी।


उन्होंने कहा, 'यह देश अपने युवाओं, अपने बच्चों को झूठ बोल रहा है। इंजीनियर, वकील बन सकते हो या फिर आईएएस, सेना में जा सकते हो। लेकिन सच्चाई यह है कि करोड़ों बच्चों में से एक दो प्रतिशत ही यह पद हासिल करेंगे। आज के हिंदोस्तान में बाकी बेरोजगार होंगे, मजदूरी करेंगे।'

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह भाजपा और आरएसएस की पॉलिसी का नतीजा है। भारत के गरीब लोगों और युवाओं के अधिकारों पर हमला हो रहा है। किसानों पर आक्रमण हो रहा है। पूरा फायदा, दो तीन अरबपतियों को दिया जा रहा है। कहा कि दो हिंदोस्तान बनाए जा रहे हैं। एक अरबपतियों और दूसरा छोटे व्यापारियों, किसानों, मजदूरों का हिंदोस्तान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed