{"_id":"611abd798ebc3e42a2149ecd","slug":"bhandara-billawer-news-jmu2416779143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चा देवस्थान पर हुआ वार्षिक भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चा देवस्थान पर हुआ वार्षिक भंडारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। सचार में सच्चा देवस्थान पर सोमवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कई इलाकों से आए हजारों लोगों ने भाग लिया। भाद्रपद महीने के पहले दिन इस देवस्थान पर विशाल मेला लगता है, और सचार के मैदान में विराजमान सिंचाई देवता सच्चा देव के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग बैंड बाजे के साथ पहुंचते हैं। बिलावर, सुकराला, नजोत, बग्गन, मछेडी, नलेऊ, दलेऊ, किशनपुर सहित अन्य कई इलाकों से लोग इस विशेष स्थान पर भाद्रपद की संक्रांति को भंडारे का आयोजन करते हैं।
सड़क सुविधा से वंचित है स्थान
उपमंडल के प्रसिद्ध देवस्थान पर लोग सच्चा देव के दर्शन करने पहुंचते हैं। स्थान की खूबसूरती को देखकर लोग मोहित हो जाते हैं, क्योंकि हजारों हरे-भरे ओक के पेड़ों और रंग-बिरंगे फूलों से चारों तरफ से घिरे लंबे चौड़े मैदान की खूबसूरती मनमोहक एहसास कराती है। मैदान के चारों ओर बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों की चोटियां, कल कल कर बहते मीठे पानी के झरने और हल्की खुशबू लिए बहती ठंडी हवा मन को भा जाती है। लेकिन, आज तक सच्चा देवस्थान के लिए सड़क की सुविधा नहीं की गई।
समाजसेवी संजीत शर्मा, अनिल कुमार, राजकुमार शर्मा, विपुल शर्मा, आदि ने बताया कि भाद्रपद महीने के पहले दिन इस स्थान पर विशाल मेला लगता है, लेकिन लोगों को मछेड़ी सड़क से करीब एक घंटे पैदल चलकर सच्चा देवस्थान पहुंचना पड़ता है। देवस्थान तक सड़क नहीं है। इस कारण कई पर्यटक इस खूबसूरत स्थल पर नहीं पहुंच पाते। यदि सरकार इसे विकसित करे तो इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेंगे, और क्षेत्र में तरक्की और खुशहाली आएगी। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस देवस्थान को जल्द सड़क जोड़ा जाए।