फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bhagwat Katha

रुचि नहीं, नीति को दें वरीयता : आचार्य मनोज कृष्ण

विज्ञापन
Bhagwat Katha
कथा सुनाते आचार्य मनोज कृष्ण 
भगवद प्राप्ति के लिए भी हठ या ज़िद अच्छी नहीं होती, बल्कि मनुष्य को सहज भाव से रहना चाहिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। परमार्थ के मार्ग पर हठ नहीं, सहज योग से ही कल्याण संभव है। यह संदेश वृंदावन के आचार्य मनोज कृष्ण जी महाराज ने मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन साध संगत को दिया। यह कथा कटड़ा कश्मीर रोड स्थित भूमिका मंदिर के पास श्री राजमाता जी आश्रम शनि मंदिर में आयोजित की जा रही है।

श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर समूह के प्रबंधक ने जानकारी दी कि स्वामी राजेश्वरानंद महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य मनोज कृष्णजी महाराज ने आज ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, एवं राजा बलि और वामनावतार के प्रसंगों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इन्हीं विषयों पर तत्वज्ञान देते हुए, प्रहलाद-हिरण्यकश्यप प्रसंग पर शिक्षा देते हुए आचार्य ने कहा कि किसी भी इच्छा के लिए या भगवद प्राप्ति के लिए भी हठ या ज़िद अच्छी नहीं होती, बल्कि मनुष्य को सहज भाव से रहना चाहिए। उन्होंने समझाया कि अगर ज़िद या हठ करके कुछ प्राप्त कर भी लिया जाए, तो यह निश्चित नहीं है कि वह हमारे लिए सुखदायी ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विपरीत, यदि हम सहज योग के मार्ग पर अग्रसर होते हैं, तो यह तय है कि हमें जो भी प्राप्त होगा, हम उसी में से कोई न कोई खुशी अधिक खोज लेंगे। हिरण्यकश्यप ने हठ योग करके हर तरह से मृत्यु से बचाव के रास्ते मांग लिए थे, लेकिन क्या वह मृत्यु से बच पाया? दूसरी ओर, प्रहलाद सहज स्वभाव से हर हाल में भगवान की रजा मानकर आगे बढ़ता रहा और धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष सभी कुछ पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed