गुरुद्वारे में प्लेन से लाकर बांटा जा रहा लोगों को खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां कश्मीर में आई बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना दिन रात एक किए हुए है वहीं कुछ संगठन और लोग ऐसे भी हैं जो कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की मदद कर रहे हैं।
श्रीनगर स्थित एकमात्र गुरुद्वारे शहीद बंगा में 24 घंटे भूखे प्यासे लोगों के लिए भोजन पानी का प्रबंध किया जा रहा है। सीमित संसाधन होने के कारण अमृतसर स्थिति श्री हरमिंदर साहिब और दिल्ली के प्रमुख गुरुद्वारों से तैयार भोजन को हवाई जहाज के द्वारा श्रीनगर स्थित शहदी बंगा गुरुद्वारे में लाया जा रहा है।
जिसके बाद इसे प्रभावित लोगों में बांटा जा रहा है। गुरुद्वारे में दिनभर में चार से पांच हजार लोग भोजन कर रहे हैं। गुरुद्वारे में हर समय भोजन करने वालों का तांता लगा हुआ है।
पैकेटों में लाया जा रहा तैयार भोजन
बाढ़ के प्रकोप से जहां समूचा श्रीनगर बर्बादी का दंश झेल रहा है, वहीं कुछ जगहों पर लोगों की मदद के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। श्रीनगर स्थित गुरुद्वारा बंगा साहिब में बाढ़ प्रभावितों के लिए 24 घंटे लंगर चलाया जा रहा है।
जिसमें से अधिकतर भोजन हवाई जहाज के द्वारा अमृतसर स्थित हरमिंदर साहिब और दिल्ली के प्रमुख गुरुद्वारों से लाया जा रहा है। हालांकि कुछ भोजन यहां भी तैयार किया जा रहा है लेकिन प्रभावितों की तादाद ज्यादा होने के कारण इन गुरुद्वारों से तैयार भोजन के पैकेट लाकर लोगों में बांटे जा रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुरुद्वारे का स्टाफ रात दिन एक किए हुए है।