{"_id":"596f6fe94f1c1b724e8b47c1","slug":"befeating-response-to-pakistan-of-cfv-many-posts-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजफायर उल्लंघन पर भारत का पाक को मुंहतोड़ जवाब, सीमा पार की कई पोस्ट तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजफायर उल्लंघन पर भारत का पाक को मुंहतोड़ जवाब, सीमा पार की कई पोस्ट तबाह
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना की विध्वंसक कार्रवाई
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीन रोज से पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर हो रही गोलाबारी पर भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा लगातार मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान द्वारा एलओसी पर गोलाबारी के बाद भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा पाक को विध्वंस की भाषा में जवाब दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से लगातार तीसरे दिन पुंछ, राजोरी समेत कुछ अन्य इलाकों में गोलाबारी शुरू की गई थी। इस नापाक हरकत के बाद सेना की ओर से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की कार्रवाई करते हुए जवाबी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की कई पोस्टों को तबाह किए जाने की खबरें हैं। इसके साथ ही कार्रवाई में कुछ पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी सूचना है। हालांकि सेना और अन्य एजेंसियों की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन