फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   been long awaited new premium trains

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर

Thu, 04 Sep 2014 05:28 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 05:28 PM IST
विज्ञापन
been long awaited new premium trains

माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर पहली सितंबर से चलने वाली स्पेशल प्रीमियम ट्रेनें अभी तक नहीं चलाई जा सकीं हैं। इससे कटड़ा तथा जम्मू पहुंचने वाले यात्रियों को चिंता होने लगी है।

विज्ञापन


जम्मू या कटड़ा के कंप्यूटर सिस्टम के अलावा ट्रेनों का परिचालन किस समय होगा, इन सारी सुविधाओं की जानकारी जम्मू, उधमपुर या कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्री पिछले दो दिनों से रोजाना हासिल कर रहे हैं लेकि न उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शारदीय नवरात्र  के मद्देनजर कटड़ा जाने वाले यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पहली सितंबर से ही  कटड़ा तक जाने वाली करीब आधा दर्जन नई ट्रेनों का परिचालन किया जाना था, जिसमें तीन प्रीमियम ट्रेनें सीधे कटड़ा तक के लिए शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों को चलाया जाना था

been long awaited new premium trains

कटड़ा-बांद्रा प्रीमियम एक्सप्रेस ट्रेन, कटड़ा-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, इंदौर-जम्मू तवी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (सफदरगंज होते हुए), कटड़ा-सियालदह, कटड़ा-कामाख्या तथा जम्मू तवी-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन पहली सितंबर से जम्मू तथा कटड़ा तक रवाना होने वाली थीं।

वैष्णो देवी कटड़ा-बांद्रा (ट.) कटड़ा स्टेशन से चलने वाली थी। वहीं, माता वैष्णो देवी कटड़ा-सियालदह कटड़ा स्टेशन से और प्रीमियम एक्सप्रेस (साप्ताहिक) सियालदह से, जबकि  कटड़ा-यशवंत नगर ट्रेन चलनी थी।

माता वैष्णो देवी कटड़ा-अहमदाबाद कटड़ा से चलने वाली थी, जबकि उधमपुर कोटा एक्सप्रेस उधमपुर से रवाना होनी थी। जम्मू तवी श्रीगंगानगर एक्सप्रेस जम्मू से चलनी थी। जम्मू तवी-इंदौर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) जम्मू से रवाना होनी थी, जबकि माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या कटड़ा से चलने वाली थी।

जम्मू तवी-कानपुर सप्ताह में दो दिन जम्मू तवी से रवाना होनी थी, जिसमें से यात्रियों को अभी तक रूट तक का भी पता नहीं चल पा रहा है। इस संबंध में जम्मू के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास कोई लिखित सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed