फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   beef party in MLA Hostel in srinagar

श्रीनगर: विधायकों के हॉस्टल में बीफ पार्टी, मचा बवाल

Thu, 08 Oct 2015 08:14 AM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 08:14 AM IST
विज्ञापन
beef party in MLA Hostel in srinagar

निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने बुधवार को एमएलए हॉस्टल में बीफ पार्टी का आयोजन कर बवाल खड़ा कर दिया है। बीफ पार्टी का आयोजन और उसमें गोमांस से बने व्यंजन परोसे जाने की खबर मिलते ही भाजपा के आधा दर्जन से ज्यादा विधायकों ने एमएलए हॉस्टल पहुंचकर पार्टी पर सख्त एतराज जताया।

विज्ञापन


उन्होंने रशीद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां मौजूद स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। भाजपा विधायक रविन्द्र रैना ने बताया कि निर्दलीय विधायक के खिलाफ कोठी बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मलसिंह ने इस मामले पर मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और पुलिस महानिदेशक से बात की है। एमएलए होस्टल में बीफ पार्टी में होस्टल के स्टाफ की भागीदारी का भी कड़ा विरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने हॉस्टल के मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। भाजपा, कांग्रेस और पैंथर्स पार्टी ने इस मामले में विधायक रशीद और शामिल अन्य लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर माहौल खराब करने की साजिश रचने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वीरवार को इस मुद्दे पर विधानसभा में जमकर हंगामा होना तय है। भाजपा विधायक रैना ने कामरोको प्रस्ताव लाने की बात भी कही है। पार्टी के आयोजन पर इंजीनियर रशीद का कहना था कि इसका मुख्य उद्देश्य था यह साफ संदेश देना था कि कोई चीज खाने या न खाने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं। धार्मिक मामलों और मौलिक अधिकारों में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बीफ पार्टी करना बड़ी साजिश का हिस्सा

beef party in MLA Hostel in srinagar

सूत्रों के मुताबिक वीरवार को उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के आवास पर बैठक चल रही थी। इसी दौरान भाजपा विधायकों को एमएलए होस्टल में निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद के बीफ पार्टी की मेजबानी करने की सूचना मिली।

रविंद्र रैणा ने बताया कि सूचना मिलते ही भाजपा के विधायक राजीव शर्मा, शक्ति परिहार, आर एस पठानिया, नीलम लंगेह और कुलदीप राज उनके साथ एमएलए होस्टल पहुंचे और वहां बीफ पार्टी को रुकवाया। निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद को भी ढूंढा लेकिन वह भाग चुके थे। भाजपा विधायकों और बीफ पार्टी में शामिल रहे निर्दलीय विधायक के कुछ समर्थको में धक्का-मुक्की भी हुई।

भाजपा सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि एमएलए हॉस्टल में बीफ पार्टी की जितनी निंदा की जाए कम है। उनका कहना है कि साजिशन कानून व्यवस्था की स्थिति और माहौल को बिगाड़ने का षड्यंत्र किया गया है।

पुलिस को तत्काल निर्दलीय विधायक को गिरफ्तार करना चाहिए, ताकि समाज को बांटने में लगे लोगों का पर्दाफाश हो सके। एमएलए हॉस्टल में सभी धर्मों से जुड़े विधायक रहते हैं। जानबूझकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम हुआ है। सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

भल्ला ने इसके लिए भाजपा को भी दोषी ठहराया

beef party in MLA Hostel in srinagar

कांग्रेस के प्रदेश उपप्रधान एवं पूर्व मंत्री रमण भल्ला का कहना है कि एमएलए हॉस्टल जैसे स्थान पर बीफ पार्टी करना निंदनीय है। इस मामले से जुड़े विधायक और अन्य के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। भल्ला ने इसके लिए भाजपा को भी दोषी ठहराते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता के लिए हिंदुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई है। इस मामले की जितनी निंदा की जाए कम है।

पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह का कहना है कि एमएलए हॉस्टल जैसी जगह पर बीफ पार्टी करना बड़ी साजिश का हिस्सा और उकसाने वाली घटना है। पैंथर्स पार्टी इस मामले की कड़ी निंदा तो करती ही है, इस पर कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए और विधायक समेत उनके समर्थक जो बीफ पार्टी का हिस्सा रहे, उनको तत्काल गिरफ्तार कर मामले की पूरी जांच होनी चाहिए, ताकि साजिश का पर्दाफाश हो सके।

उनका कहना है कि भाजपा, जो कि गठबंधन सरकार में पीडीपी के साथ शामिल है, उसका असली चेहरा भी जनता के सामने आ गया है। धार्मिक भावनाओं के नाम पर वोट लेने वाली भाजपा के सरकार में रहते हुए एमएलए हॉस्टल में बीफ पार्टी होना शर्मनाक कृत्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed