फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   beef ban, violent protests erupt in old city srinagar

बीफ बैन के बाद श्रीनगर में कर्फ्यू जैसे हालात

Sat, 12 Sep 2015 11:46 AM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
beef ban, violent protests erupt in old city srinagar

राज्य में गोमांस की बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शुक्रवार और शनिवार को कश्मीर घाटी में कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए जुमे की नमाज के बाद अनंतनाग और बिजबिहाड़ा समेत कई इलाकों में बलि भी चढ़ाई।

विज्ञापन


लगातार शहर में हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए शहर के कई इलाकों में प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध शहर के उन सात जगहों पर लगाया गया है जिन्हे सबसे अधिक संवेदनशील माना जाता है।
विज्ञापन


प्रदर्शन की कॉल हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी द्वारा दी गई थी। पुलिस द्वारा वीरवार देर रात से ही अलगाववादी नेताओं समेत कई धार्मिक नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शब्बीर अहमद शाह को पुलवामा से उस समय हिरासत में लिया गया जब वो बाजार में लोगों को संबोधित कर रहे थे। श्रीनगर के पुराने शहर के कई इलाकों में जुमा की नमाज के बाद नौहाटा, गोजवारा और कावडारा इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए।

पहली बार हाफिज सईद के पोस्टर दिखाए गए

beef ban, violent protests erupt in old city srinagar

प्रदर्शनकारियों द्वारा पाकिस्तान के झंडे लहराने के साथ साथ आतंकी संगठन आईएस और लश्कर-ए-तैयबा के झंडे लहराए गए। द्वारा हिजबुल कमांडर बुरहान वानी और लश्कर चीफ हाफिज सईद के पोस्टर भी दिखाए गए।

ऐसा पहली बार हुआ है कि पुराने शहर में हाफिज सईद के पोस्टर दिखाए गए हों। पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग करने के साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे गए। प्रदर्शनकारियों द्वारा जमकर पत्थरबाजी की गई।

मुस्लिम खवातीन मरकज की अध्यक्ष यास्मीन राजा ने समर्थकों के साथ श्रीनगर की प्रेस कालोनी में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर जलाए। कश्मीर विश्वविद्यालय में भी विरोध प्रदर्शन हुआ।

आज कश्मीर बंद का आह्वान

beef ban, violent protests erupt in old city srinagar

सैकड़ों छात्रों द्वारा आजादी के हक और गिलानी के समर्थन में नारेबाजी की गई। भारत, आरएसएस और भाजपा विरोधी नारे भी लगाए गए। गांदरबल, बड़गाम सहित दक्षिणी कश्मीर के कई इलाकों में भी हिंसक प्रदर्शन हुए।

हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने शनिवार को कश्मीर बंद का आह्वान किया है जिसका सभी अलगाववादी और धार्मिक संगठनों द्वारा समर्थन किया गया है।

बंद की कॉल के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को श्रीनगर के पुराने शहर समेत घाटी के अन्य संवेदनशील इलाकों में प्रशासन द्वारा पाबंदियां लागू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed