फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   beaspur parlah news, tornado news

Jammu News: कर्मियों ने किया कमाल, छह घंटे में 30 खंभे लगा बिजली की बहाल

Wed, 20 Aug 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 20 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
beaspur parlah news, tornado news
अरनिया में बवंडर के बाद क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफॉर्मर की जांच करते बिजली विभाग के अधिकारी। संवाद
बवंडर से क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे को किया दुरुस्त, स्थानीय लोगों ने दिया सहयोग
विज्ञापन

अरनिया। गांव ब्यासपुर परलाह में मंगलवार को बिजली विभाग के कर्मियों ने कमाल कर दिया। छह घंटे में 30 खंभे और ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। स्थानीय लोगों ने भी सहयोग दिया।
बता दें कि सोमवार को बवंडर से यहां बिजली ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया था। अधिकारियों ने मंगलवार सुबह 7 बजे से ही मोर्चा संभाल लिया। लाइनमैन के साथ मजदूरों को लगाकर क्षतिग्रस्त बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर खड़े करने का सिलसिला शुरू कर दिया। बवंडर से हुए बिजली ढांचे के नुकसान की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के एक्सईएन अशोक कुमार छिब्बर, एईई भानु प्रताप सिंह और जेई गोपाल सिंह गांव में पहुंच गए। उन्होंने गांव में हुए नुकसान का आकलन किया। इसके बाद बिजली के 30 खंभे तत्काल मंगवाए और 250 एमवीए के क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को तत्काल बदल दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मजदूरों के साथ खड़े होकर तीव्रता से बिजली बहाली के लिए काम करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम को अंजाम दिया। लोगों ने युद्धस्तर पर किए गए कार्य की सराहना की। लोगों ने कहा कि दो से तीन दिन में दुरुस्त होने वाले बिजली ढांचे के कार्य को आधे दिन में मुकम्मल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यासपुर परलाह-अरनिया मार्ग पर गिरे हैं पेड़
बवंडर से ब्यासपुर परलाह-अरनिया मुख्य मार्ग पर पेड़ क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे गिरे हैं। इसके चलते वाहन चालकों को दुर्घटना की चिंता सता रही है। वन विभाग और सिंचाई विभाग की तरफ से किसी भी अधिकारी ने क्षेत्र का दौरा नहीं किया है। बवंडर के उपरांत लगातार दूसरे दिन भी पेड़ सड़कों पर गिरे हैं। इससे लोगों की फसल को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने कहा कि वन विभाग और सिंचाई विभाग को गिरे हुए पेड़ों की कटाई कर रास्ता साफ करना चाहिए। बवंडर से हुए नुकसान का जायजा लेने किसी भी प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के विधायक प्रोफेसर गारू राम भगत ने गांव का दौरा नहीं किया है। इससे लोगों में रोष है। गांव निवासी राकेश कुमार ने कहा कि बवंडर से बिजली ढांचे को लाखों का नुकसान हुआ है। उसके अलावा लोगों के टिन के शैड उड़ गए हैं। खेतों में पेड़ गिरने से फसल को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी गांव का दौरा कर नुकसान का आकलन करें।

बवंडर से गांव ब्यासपुर परलाह में बिजली ढांचे को लगभग 5 से 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। गांव के लोगों ने बिजली विभाग के साथ मिलकर कार्य किया है। इस कारण तीन दिन के काम को आधे दिन में मुकम्मल कर लिया गया।
-गोपाल सिंह, जेई बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed