फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bears threat in blank tunnel in ramban

JK: सुनसान टनलों में भालुओं का आतंक

Wed, 29 Jul 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Wed, 29 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
bears threat in blank tunnel in ramban

जिले के कई इलाकों में भालू पशुपालकों के मवेशियों के साथ ही उनकी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक बानाल के बनकोट, चमलवास, खड़ी, डोलीगाम, चनजलो, नोगाम, लामबर आदि क्षेत्रों में रात को भालू घूमते देखे गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों में खौफ है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ माह में रामबन के बानाल और गोल के विभिन्न क्षेत्रों में भालू के अलग-अलग हमलों में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि भेड़-बकरियों सहित कई जानवर भी मारे गए हैं। बनकोट और चमलवास के क्षेत्र में दो महिलाएं भालू के हमले में बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


इन भालुओं ने सुनसान छोड़े गए कई रेलवे टनलों को अपना निवास स्थान बना लिया है। यही से वे शिकार के लिए निकलते हैं। जब उनको ग्रामीण किसी तरह खदेड़ते हैं तो वे इन टनलों में घुस जाते हैं, जिसमें घुसने की कोई हिम्मत नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक अब हालत यह है कि भालू दिन के उजाले में में भी हमले करने लगे हैं। यहां तक कि वे लोगों के बागों में घुस जाते हैं और सेब, नाशपाती आदि फलदार पेड़ों को नष्ट कर देते हैं।


स्थानीय नागरिक मोहम्मद यूसुफ वानी ने बताया कि उन्होंने बानाल के चरिल क्षेत्र में अपना एक बगीचा बड़ी मेहनत के बाद तैयार किया। बगीचे में फलों की कई प्रजातियां हैं, लेकिन इसमें पिछले साल की तरह इस साल भी कई भालू बगीचे में घुसे और फलों को बर्बाद कर दिया।

वानी ने कहा कि वन्यजीव विभाग से गुहार लगाने के बाद भी अब तक कोई मदद नहीं मिली है। भालुओं ने अब तक कम से कम दो लाख रुपये के फल बर्बाद कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed