फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bear entered in qazigund railway station

जब रेलवे स्टेशन में घुस आया भालू

Mon, 09 Feb 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 09 Feb 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
bear entered in qazigund railway station

कश्मीर के काजीगुंड रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक भालू वहां घुस आया। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। रेलवे ने इसकी सूचना वन्य जीव विभाग को दी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने रेलवे पुलिस की मदद से भालू को पकड़ लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। कश्मीर रेलवे के सीएमएम उपेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन काजीगुंड के क्वार्टर नंबर 105 में एक भालू घुस आया था।
विज्ञापन


हालांकि भालू ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन सीआरपीएफ के एक अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि स्टेशन में घुसने से पहले भालू पास के एक गांव में तीन-चार लोगों को जख्मी कर आया था। घटना के बाद जानकारी वन्य जीव विभाग को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने भालू को पकड़ लिया। सीएएम ने बताया कि बर्फ गिरने की वजह से रेलवे स्टेशन के आसपास काफी वन्य जीव आने लगे हैं। काजीगुंड बारामुला रेलवे सेक्शन में काफी जगह ऐसी हैं, जहां पर तेंदुए और भालू सहित कई अन्य वन्य जीव भी आ रहे हैं।


सभी स्टेशनों पर निर्देश दिए गए हैं कि वन्यजीवों से सावधान रहें। बताते चलें कि कुछ दिन पहले भी कश्मीर में रेलवे स्टेशन में तेंदुआ घुस आने से दहशत फैल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed