फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Be prepared to municipal election: BJP

नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

Tue, 01 Mar 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 01 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Be prepared to municipal election: BJP
प्रदेश भाजपा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयार हो जाने का आह्वान कर दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में पार्टी मुख्यालय में सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष एवं जम्मू पश्चिम के विधायक सत शर्मा की अध्यक्षता में महासचिव और अन्य नेताओं के अलावा जम्मू पूर्व और गांधीनगर के विधायक की मौजूदगी में बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर सत शर्मा ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव करवाने का सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। भाजपा चुनाव के लिए तैयार है और इससे जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान होगी।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार ने चुनाव करवाने की दिशा में जो प्रक्रिया शुरू की थी उसे राज्यपाल आगे बढ़ा रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि पार्टी लोकसभा, विधानसभा और लेह परिषद चुनाव की तरह नगर निगम चुनाव में भी बाजी मारेगी। शर्मा ने इस अवसर पर पार्टी नेताओं की कमेटी गठित की, जो कि वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं के सुझाव लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed