फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Be prepared for extreme heat

रूठ गए पश्चिमी विक्षोभ, प्रचंड गर्मी के लिए रहें तैयार

Sun, 28 Feb 2016 10:49 AM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
Be prepared for extreme heat

इस सीजन गर्मी कई रिकार्ड तोड़ सकती है। अमूमन ठंडा रहने वाला फरवरी माह इस बार तपिश में गुजरा है। घाटी और जम्मू संभाग के सभी स्थानों पर दिन का पारा सामान्य से 5-11 डिग्री तक ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फ लगातार पिघल रही है, जिससे आगामी दिनों में जल संकट हो सकता है। हालांकि, मार्च माह के  मौसम पर अभी उम्मीदें टिकी हैं। इस बीच शनिवार को न्यूनतम माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन


रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सन 1940 के बाद दिन के पारे ने 20.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचकर 76 साल पुराने रिकार्ड की बराबरी की थी। उसके बाद से श्रीनगर का दिन का तापमान लगातार सामान्य से 10-11 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर जमी बर्फ तेजी से पिघल रही, ग्लेशियरों पर असर

Be prepared for extreme heat
मौसम विशेषज्ञ यशपाल शर्मा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का लगातार न बनना चिंता का विषय है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से पहाड़ों पर जमी बर्फ लगातार पिघल रही है। इसका असर ग्लेश्यिरों पर भी पड़ रहा है।

मैदानी इलाके में बर्फबारी के लिए पहाड़ों पर तापमान 0 से 1 डिग्री के बीच होना जरूरी है। मौजूदा समय में लगातार 3-4 दिन की बारिश के बाद ही ऐसे हालात बनेंगे। मार्च माह में अगर पश्चिमी विक्षोभ नहीं गुजरता है तो तापमान में लगातार उछाल आएगा।

मौसम विभाग के अनुसार दो मार्च से जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। शनिवार को भी तपिश से कोई राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed