फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BCI TEAM ASK FOR CBI PROBE IN KATHUA RAPE CASE J&K

कठुआ कांडः बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने की CBI जांच की मांग, गृहमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

Fri, 04 May 2018 11:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 04 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
BCI TEAM ASK FOR CBI PROBE IN KATHUA RAPE CASE J&K
kathua - फोटो : DEMO PHOTO

बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआई) की टीम ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को रिपोर्ट पेश करके सीबीआई जांच की पैरवी की। बीसीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि टीम के सदस्यों ने  जम्मू, रसाना और सिविल सोसायटी के सदस्यों से मुलाकात की है।

विज्ञापन


सभी पक्षों और क्राइम ब्रांच की चार्ज शीट पर गौर करने के बाद सीबीआई जांच कराना जरूरी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि  जनवरी 2018 में 8 वर्षीय मासूम लड़की के बलात्कार और हत्या के संबंध में रसाना कठुआ का दौरा किया है। बीसीआई ने पूर्व घोषणा के अनुसार अपनी रिपोर्ट गृह मंत्री को सौंपी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में सीबीआई जांच की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्टेट लीगल एड कमेटी के कार्यकारी चेयरमैन प्रो भीम सिंह ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी से मांग का जम्मू के अधिवक्ता संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य राजनीतिक और गैरसरकारी लोगों ने भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो भीम सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने बीती 4 मार्च 2018 को लड़की के माता पिता से मिलने के बाद की थी। सिंह ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने और न्याय दिलाने की प्रतिबद्घता जताई। वरिष्ठ वकील ने ही इस प्रकरण में कोर्ट में भी हस्तक्षेप कर प्रार्थना की थी।


जहां मृतक लड़की के माता पिता की ओर से  मुकदमे को कठुआ से चंडीगढ़ स्थानांतरित करने की याचिका पर सुनवाई चल रही है। उन्होंने बीसीआई की ओर से सुप्रीम कोर्ट और गृहमंत्री को पेश की गई रिपोर्ट पर विचार करने की वकालत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed