फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BCCI will oversee the functioning and management of JKCA until elections are held in Jammu-Kashmir

जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने तक बीसीसीआई देखेगी जेकेसीए का कामकाज और प्रबंधन

Wed, 24 Mar 2021 12:53 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 24 Mar 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
BCCI will oversee the functioning and management of JKCA until elections are held in Jammu-Kashmir
बीसीसीआई

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का कामकाज और प्रबंधन का जिम्मा अब बीसीसीआई देखेगी। हाईकोर्ट ने अदालत की ओर से नियुक्त प्रशासक (सीएए) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। हाईकोर्ट के जस्टिस अली मोहम्मद मागरे और जस्टिस पुनीत गुप्ता की खंडपीठ ने कहा कि बीसीसीआई को सभी हितधारकों, याचिकाएं दायर करने वाले पक्षों से चर्चा करते हुए लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप जल्द से जल्द चुनाव कराने होंगे। चुनाव होने तक यह सारी जिम्मेदारी बीसीसीआई के पास रहेगी।

विज्ञापन


खंडपीठ ने कहा कि सीएए की ओर से तैयार किए गए मेमोरेंडम आफ एसोसिएशन और रूल्स एंड रेगुलेशन को लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका संतोषजनक है। अब बीसीसीआई को इन पर अमल करना है। इस पूरी प्रक्रिया में बीसीसीआई को जेकेसीए के पूर्ववर्ती क्लब सदस्यों और सीएए द्वारा गठित की गईं जिला क्रिकेट एसोसिएशन सदस्यों से चर्चा करनी होगी।
विज्ञापन


लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को ध्यान में रखना होगा। इसके बाद नियमों के तहत जल्द से जल्द चुनाव करवाने होंगे। तब तक व्यवस्था को बीसीसीआई अस्थायी रूप से देखेगी, क्योंकि यह बीसीसीआई का ही अधिकार क्षेत्र है। बीसीसीआई चाहे तो निर्धारित नियमों के तहत जेकेसीए के संविधान में जरूरी प्रावधान जोड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- डल झील में 70 फुट ऊंचा तिरंगा फहराकर घाटी के युवाओं ने पाकिस्तान को दिया जवाब, देखिए तस्वीरें

ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार न करें दोनों प्रदेशों में गतिविधियां कराएं
कोर्ट ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की खेल प्रतिभाओं को किसी भी सूरत में इंतजार न करवाया जाए। क्रिकेट में दोनों प्रदेशाें की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए फौरन गतिविधियां और हर संभव प्रयास किए जाएं। इसके लिए किसी तरह की ऑडिट रिपोर्ट का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि भारत में क्रिकेट सामान्य खेल नहीं है। यह एक राष्ट्रीय खेल की तरह है, जिसमें लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। यह पूरे देश को कई मायनाें में जोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed