{"_id":"62dc7e6c0f80785ebb38a2fa","slug":"batch-of-amarnath-yatris-sent-back-to-jammu-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Landslide: अमरनाथ यात्रियों का जत्था वापस भेजा गया जम्मू, हाईवे बंद होने के बाद रामबन रूट पर यात्रा रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslide: अमरनाथ यात्रियों का जत्था वापस भेजा गया जम्मू, हाईवे बंद होने के बाद रामबन रूट पर यात्रा रोकी
Sun, 24 Jul 2022 05:00 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 24 Jul 2022 05:00 AM IST
सार
रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई जगह भूस्खलन के चलते आधार शिविर भगवती नगर (जम्मू) से पहलगाम के लिए रवाना अमरनाथ यात्रियों का जत्था टिकरी से वापस जम्मू भेज दिया गया।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। रामबन में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई जगह भूस्खलन के बाद हजारों वाहन रोके गए हैं। शनिवार दोपहर तक हाईवे बंद रहने से आधार शिविर भगवती नगर (जम्मू) से पहलगाम के लिए रवाना अमरनाथ यात्रियों का जत्था टिकरी से वापस जम्मू भेज दिया गया।
विज्ञापन
बालटाल के लिए भेजे गए जत्थे को चंद्रकोट (रामबन) यात्री निवास में घंटों रोके जाने के बाद शनिवार दोपहर बाद रवाना कर दिया गया। यहां से श्रद्धालुओं को रविवार सुबह पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है।
विज्ञापन
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पहलगाम के लिए शनिवार सुबह 4549 श्रद्धालुओं को भेजा गया, लेकिन रामबन में हाईवे बंद होने के कारण उन्हें टिकरी से वापस जम्मू भेज दिया गया। वहीं, जम्मू से सुबह बालटाल के लिए 2504 श्रद्धालुओं को भेजा गया। रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण जत्थे को चंद्रकोट यात्री निवास में रोक दिया गया, जिसे दोपहर बाद हाईवे बहाल होने पर आगे भेजा गया।
विज्ञापन