फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   batch of 377 pilgrims left jammu for amarnath cave

अमरनाथ श्रद्धालुओं की संख्या में आई भारी गिरावट

Wed, 29 Jul 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 29 Jul 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
batch of 377 pilgrims left jammu for amarnath cave

पवित्र गुफा में हिमलिंग का आकार लगभग लुप्त होने का असर यात्रियों की संख्या पर दिखने लगा है। मंगलवार को पवित्र गुफा में सिर्फ 3673 यात्रियों ने भोलेनाथ का आशीर्वाद पाया। जिससे अब तक 3,03,994 श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी दे चुके हैं।

विज्ञापन


गुरदासपुर आतंकी हमले के बाद यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उधर, अमरनाथ यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू आधार शिविर से अब तक के सबसे छोटे जत्थे में सिर्फ 337 श्रद्धालु ही रवाना हुए। इसमें 262 पुरुष, 43 महिलाएं और 32 साधु शामिल रहे।
विज्ञापन


पवित्र गुफा के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की मानें तो पवित्र गुफा में यात्रा के निर्धारित समय से पहले ही हिमलिंग अंतर्ध्यान हो गए हैं। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा जारी है। जम्मू हाट सहित अन्य आन स्पाट पंजीकरण केंद्रों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि देशभर से पहुंच रहे शिवभक्तों में जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। रियासत में आ रहे शिव भक्त भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को शिवमय बना रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में यात्रियों को मौसम सहित अन्य यात्रा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मुहैया करवाई जा रही हैं।

जब चार लाख से कम श्रद्धालु पहुंचे
वर्ष-------लाख----यात्रा दिन
2009----3.81---60
2013----3.53---55
2014----3.72---44

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed