{"_id":"687e9dab960fa6ae66005f3f","slug":"base-camp-ransu-shiv-khodi-kalash-yatra-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125459-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आधार शिविर रनसू से शिव गुफा तक निकाली जलयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आधार शिविर रनसू से शिव गुफा तक निकाली जलयात्रा
विज्ञापन
पौनी।सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवखोड़ी में निकली जल यात्रा व पूजा करते पंडित।फोटो,संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी।
पौनी। शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू में सावन महीने के दूसरे सोमवार को जिला प्रशासन की तरफ से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पचास के करीब श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह पहले गौरीकुंड बावली से पवित्र जल कलशों में भरा गया। बाद में सभी भोले बाबा के जयकारे लगते हुए पैदल चल कर दरबार में पहुंचे।
गुफा में पहुंच कर वहां पर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। इसमें साथ ही हवन भी हुआ। इस अवसर पर शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा, नायब तहसीलदार रणजीत सिंह,जिला विकास परिषद सदस्य केवल कृष्ण शर्मा,राजेश सिंह नाग,रंजीत सिंह, विक्रम सिंह, राहुल डोगरा आदि मौजूद रहे।
वहीं भोले बाबा के भक्तो में सावन महीने में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते रविवार को 6013 श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई थी। सोमवार को भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिल रही है बारिश में भी श्रद्धालुओं के कदम थम नहीं रहे थे।