फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Barumulla Police, Challan in Court, Prohibited organisation

Jammu News: प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों के खिलाफ चालान किया पेश

विज्ञापन
Barumulla Police, Challan in Court, Prohibited organisation
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। बारामुला पुलिस ने प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को सोपोर स्थित एनआईए बारामुला की माननीय अदालत में दो महत्वपूर्ण मामलों में आरोप पत्र पेश किए।
पटन थाने में यूए(पी) अधिनियम की धारा 10 और 13 के तहत दर्ज एफआईआर में चालान पेश किया गया। यह चालान प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत के सदस्यों के खिलाफ क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बाधित करने के उद्देश्य से गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दायर किया गया है जबकि दूसरा चालान पटन थाने में यूए(पी) अधिनियम की धारा 10, 13, 23 और आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 के तहत दर्ज एफआईआर को लेकर पेश किया गया।
विज्ञापन

यह चालान प्रतिबंधित संगठन जम्मू और कश्मीर नेशनल फ्रंट (जेकेएनएफ) के सदस्यों के खिलाफ भी गैरकानूनी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पेश किया गया है। यह कार्रवाई बारामुला पुलिस की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विध्वंसकारी गतिविधियों में शामिल लोगों को कानून के प्रावधानों के अनुसार न्याय के कटघरे में लाने की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed