{"_id":"616f0f74e254aa5e523f111c","slug":"barawafaat-ramban-news-jmu2461418129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया मिलाद उन नबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया मिलाद उन नबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। पैगंबर मुहम्मद रसूल अल्लाह की जयंती बारावफात मंगलवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई। जिले भर में मस्जिदों में समारोह आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में मुसलमानों ने हिस्सा लिया।
बारावफात को लेकर मस्जिद गूल संगलदान, बटोत, चंद्रकोट, मैत्रा सेरी रामबन में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बनिहाल में एक जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोग इस्लाम और पैगंबर मुहम्मद के नारे लगाते दिखे। बाद में मरकजी जामिया मस्जिद बनिहाल के सामने एनएसी पार्क में इस्लामी झंडा फहराया गया। उन्होंने मुसलमानों को पैगंबर मुहम्मद के बताए सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि इस्लाम भाईचारे, सादगी, करुणा और नैतिकता के मूल्यों की शिक्षा देता है। आशा है कि मुसलमान इस्लाम के सिद्धांतों का पालन करेंगे और पैगंबर मुहम्मद के दिखाए मार्ग का अनुसरण करेंगे। बनिहाल को छोड़कर प्रशासन और पुलिस की तरफ से कोविड के चलते जिले के किसी भी इलाके में जुलूस नहीं निकालने दिया। इस पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की।