{"_id":"620e6be9082bc51343464939","slug":"baramulla-police-army-ssb-crpf-busted-terror-hideout-during-caso","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद पर प्रहार: कश्मीर संभाग के बारामुला में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, 23 ग्रेनेड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद पर प्रहार: कश्मीर संभाग के बारामुला में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, 23 ग्रेनेड बरामद
Fri, 18 Feb 2022 12:01 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामुला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामुला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:01 AM IST
सार
बारामुला में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया है। ध्वस्त किए गए आतंकी ठिकाने से 23 ग्रेनेड बरामद हुए हैं। इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना, एसएसबी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
बरामद ग्रेनेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में वीरवार की शाम आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला कर दिया। हमले में सुरक्षाबलों का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सभी जवान सुरक्षित हैं। जबकि उत्तरी कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर 23 ग्रेनेड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि बारामुला जिले के झंडफरान शीरी इलाके में संयुक्त सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे थे, इसी दौरान एक नाले में स्थित आतंकी ठिकाने का पता चला, जहां से 11 हैंड ग्रेनेड और 11 यूबीजीएल ग्रेनेड और एक क्रूड ग्रेनेड बरामद किया गया। सुरक्षाबल अब इस बात का पता लगा रहे हैं कि ये ग्रेनेड किस आतंकी तंजीम के सदस्यों ने यहां छिपा कर रखे थे।
विज्ञापन
दूसरी घटना में शोपिया के शीरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में वीरवार शाम लगभग 7.30 बजे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा परंतु सुरक्षा बलों का वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन