{"_id":"5818c0fa4f1c1bc132436405","slug":"baramulla-jail-inmates-ruckus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: बारामुला जेल में कैदियों ने जमकर किया हंगामा, मेन गेट में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: बारामुला जेल में कैदियों ने जमकर किया हंगामा, मेन गेट में लगाई आग
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 01 Nov 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
Jail
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल जेल श्रीनगर के बाद घाटी की दूसरी सबसे बड़ी बारामुला जिला जेल में कैदियों ने जमकर हंगामा किया।
हिंसक हो उठे कैदियों ने जेल परिसर में तोड़फोड़ करने के अलावा मुख्य गेट को आग लगा दी। उत्पात को रोकने गए जेल स्टाफ पर भी कैदियों ने हमला कर दिया। हमले में चार पुलिस कर्मी और दो कैदी जख्मी हो गए।
आननफानन अतिरिक्त सुरक्षा बलाें को बुलाकर हिंसक हुए कैदियों को काबू किया गया। पुलिस के अनुसार कैदियों ने जेल की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर हंगामा किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ईंटों से जेल कर्मचारियों पर हमला
Jail
- फोटो : Demp Pic.
बारामुला जिला जेल के सहायक अधीक्षक ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि कैदियाें को जेल प्रशासन से कुछ शिकायतें थीं। कैदियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन, वे अचानक हिंसक हो गए। जब उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई तो कुछ कैदियों ने आसपास पड़े पत्थर उठाकर पुलिस कर्मियों पर फेंकने शुरू कर दिए।
इन्हीं में शामिल कुछ कैदियों ने जेल परिसर की एक दीवार तोड़ी और उसमें से एक-एक कर ईंटें निकालीं। इन ईंटों से पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। कैदियों को काबू करने की कोशिशें चल ही रहीं थीं कि कुछ कैदियों ने मुख्य गेट को आग लगा दी।
स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाए गए। फायर एंड इमरजेंसी विभाग की मदद से मुख्य गेट पर लगी आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना से कुछ घंटों तक जेल परिसर के भीतर अफरातफरी मची रही लेकिन एन मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मदद से हालात काबू कर लिए गए।