{"_id":"5c4972ddbdec2273896349f8","slug":"baramulla-became-the-first-district-of-kashmir-valley-to-be-militancy-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एलओसी से सटा बारामुला घाटी का पहला आतंकवाद मुक्त जिला बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एलओसी से सटा बारामुला घाटी का पहला आतंकवाद मुक्त जिला बना
Thu, 24 Jan 2019 01:40 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बारामुला को आतंकवाद मुक्त घोषित कर दिया गया है। घाटी का यह पहला जिला है जहां अब कोई आतंकी मौजूद नहीं है। घाटी में नब्बे के दशक में शुरू हुए आतंकवाद के तीन दशक का काला अध्याय समाप्त हो गया है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बारामुला को आतंकवाद मुक्त जिला घोषित किए जाने की पुष्टि की है।
बारामुला जिला को सेना और पुलिस ने आतंक के दंश से मुक्त करा लिया है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि बारामुला जिले में बुधवार के ऑपरेशन में लश्कर के तीन आतंकी मार गिराए गए थे। इसी के साथ बारामुला कश्मीर का पहला आतंकी मुक्त जिला बन गया है।
आज की तारीख में वहां एक भी आतंकी नहीं है। इन आतंकियों के खात्मे के साथ ही बारामुला में सक्रिय सभी आतंकियों का अंत कर दिया गया। बारामुला में स्थानीय आतंकियों के साथ ही विदेशी आतंकी भी सक्रिय थे। धीरे-धीरे सभी विदेशी आतंकियों को मार गिराया गया। केवल तीन ही स्थानीय आतंकी रह गए थे।
विज्ञापन
बारामुला में हमले के बाद ही हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक
आतंक प्रभावित बारामुला जिले में ही 2016 में आतंकियों ने उड़ी के सैन्य कैंप पर हमला किया था। इस हमले के बाद सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पीओके में कई आतंकी ठिकाने तथा लांचिंग पैड को तबाह कर दिया था।