फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bankhandi temple to be drowned

जमीन में समा सकता है बनखंडी मंदिर, जानिए क्यों

Mon, 25 Aug 2014 03:31 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
bankhandi temple to be drowned

कठुआ के मंदिरों पर खतरा मंड़रा रहा है। ये खतरा किसी और से नहीं खुद प्रकृति से है। कठुआ के महानपुर में बिहानी दरिया के पास पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक माता बनखंडी मंदिर जमींदोज होने की कगार पर है।

विज्ञापन


बता दें कि मंदिरों की श्रृंख्ला में तीन मंदिर पहले भी जमींदोज हो चुके हैं। मुख्य मंदिर की दीवारों और खंभों पर दरारें आने से सरपंच सुरजीत सिंह व महंत भगवान दास ने विधिपूर्वक माता की मूर्तियां मंदिर से बाहर निकाल ली हैं।

विज्ञापन

मंदिर से निकाली गई मुर्तियां

bankhandi temple to be drowned

महंत भगवान दास ने बताया कि गत दिवस मंदिर की दीवारों, खंभों और फर्श पर दरारें देखी गई थी।

इसकी सूचना सरंपच को दे दी गई जिसके बाद रविवार को सरपंच और स्थानीय लोगों की देख रेख में माता की मूर्तियों को विधिपूर्वक मंदिर से बाहर निकला दिया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व हुई बारिश के बाद पहाड़ी का कुछ हिस्सा फिर से भूस्खलन के कारण बिहानी दरिया में खिसक गया था। इसके कारण मंदिर में दरारें आ गई।

फोटो - पहले जमींदोज हो चुका मंदिर।

अब ऐतिहासिक मंदिर पर खतरा

bankhandi temple to be drowned

सरपंच सुरजीत स‌िंह का कहना है कि पिछले वर्ष भी पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भूसखलन की भेंट चढ़ गया था। इसके चलते तीन छोटे मंदिर पहले ही जमीन में समा चुके हैं हालांकि उनकी मूर्तियों को भी सुरिक्षत तरीके से बाहर निकाल लिया गया था।

उन्होंने बताया कि उन तीन मंदिरों का निर्माण कार्य नए सिरे से पहाड़ी से दूर शुरू कर दिया गया है लेकिन अचानक फिर भूस्खलन से ऐतिहासिक मंदिर पर खतरा बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed