{"_id":"5ca1d6d8bdec22143439d2df","slug":"banihal-car-blast-mastermind-shakir-ahmed-paul-alis-owais-arrested-by-jammu-kashmir-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: बीए पास आतंकी ओवैस था बनिहाल हमले का 'मास्टर', गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: बीए पास आतंकी ओवैस था बनिहाल हमले का 'मास्टर', गिरफ्तार
Mon, 01 Apr 2019 02:46 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
आतंकी शाकिर अहमद पॉल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल के पास पुलवामा दोहराने की कोशिश में सुरक्षा एजेंसियों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। सेंट्रो कार चालक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी सीआरपीएफ की कानवाई के बस से टक्कर के बाद धमाका हुआ था। सुरक्षा एजेंसियों ने कार चालक हिजबुल के आतंकी को आठ दिन की रिमांड पर ले लिया है। माना जा रहा है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। शनिवार को बनिहाल के पास घटना के बाद कार चालक फरार हो गया था।
सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने रामबन इलाके से ओवैस अहमद अमीन को गिरफ्तार किया है। हालांकि, नाम के बारे में अभी जांच एजेंसियों की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। हालांकि, यह पता चला है कि पकड़े जाने के बाद प्रारंभिक पूछताछ में ओवैस ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह ही गाड़ी चला रहा था। यह भी पता चला है कि बनिहाल के पास उसे किसी अन्य शख्स ने कार की चाभी सौंपी है। वह गाड़ी चलाकर वहां तक नहीं पहुंचा था।
घटना के बाद मौके पर तलाशी के दौरान पाया गया कि कार में दो गैस सिलिंडर थे, जिनमें से एक पांच किलो वाला ही फटा था। दूसरा 19 किलो का सिलिंडर सुरक्षित था। इसके साथ ही पेट्रोल भरी बोतलें, जिलेटिन राड, यूरिया तथा सल्फर भी मिला था। इन सब का इस्तेमाल आईईडी बनाने में इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
हाईवे पर जिस जगह कार में धमाका हुआ था वहां से एक पत्र भी बरामद किया गया था। पत्र में कलमा के बाद लिखा गया था कि मैं हिजबुल मुजाहिदीन जम्मू-कश्मीर का एक मुजाहिद हूं। नाम ओवैस अमीन है। सोशल मीडिया के माध्यम से चंद बातें शेयर करना चाहता हूं। उम्मीद है कि आप मेरी इन बातों को ध्यान में रखेंगे।
दुआ करें कि जिस वक्त यह पैगाम आप तक पहुंचेगा वह उस वक्त तक जन्नत की मजे लूट रहा होगा। पत्र में उसने कश्मीरियों के साथ की जा रही ज्यादतियों का भी हवाला दिया है। माना जा रहा है कि पुलवामा हमले की तरह वीडियो बनाने के लिए यह स्क्रिप्ट तैयार किया गया होगा, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को होती रही सघन जांच
बनिहाल में सीआरपीएफ काफिले पर पुलवामा जैसे फिदायीन हमला दोहराने के प्रयास से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसका असर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी रविवार के बाद सोमवार को भी दिखाई दिया। राज्य ने राजमार्ग पर कई स्थानों पर बैरिकेटिंग लगाकर वाहनों की जांच की। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही पूरे राज्य में पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।
सभी जिलों की पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर जांच शुरू कर दी है। बनिहाल में एनआईए के साथ ही पुलिस टीमें भी अपने स्तर पर जांच में सहयोग देने के लिए जुटी हुई हैं। डीजीपी के मुताबिक राज्य में पुलिस टीमों को लोकल इंटेलीजेंस को मजबूत करने के लिए भी निर्देशित कर दिया गया है। ताकि जल्द से जल्द लोकल स्तर पर संदिग्ध की जानकारी मिल सके। वहीं राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के भी सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।