{"_id":"571074024f1c1b245f4a6ab8","slug":"bangladeshi-citizen-will-release-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद बांग्लादेशी जाएंगे अपने देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद बांग्लादेशी जाएंगे अपने देश
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई वर्षों से जम्मू की जेलों में बंद बांग्लादेशी जल्द अपने वतन लौट पाएंगे। जेल में अपनी सजा पूरी कर चुके 35 बांग्लादेशियों की सूची केंद्रीय गृह विभाग को भेज दी गई। भारत-बांग्लादेश के बीच हुए समझौते के बाद से अभी तक 250 के करीब बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया है।
जम्मू के सीमांत क्षेत्रों में बांग्लादेशियों को सीमा पार करने के दौरान पकड़ा गया था। भारत से पाकिस्तान जाने की फिराक में इन लोगों को परिवार समेत पकड़ा गया। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से अधिकतर बांग्लादेशी पकड़े गए। हालांकि पिछले तीन चार वर्ष से इनकी जम्मू में आमद कम हुई है। सीमा पर सख्ती के कारण सीमा पार जाने वाले बांग्लादेशी अब जम्मू नहीं पहुंच पाते हैं।
वर्ष 2013 से शुरू हुई इस प्रक्रिया को फिर से दोबारा शुरू किया गया है। केंद्रीय रेडक्रास व मानव अधिकार आयोग की टीमों ने जम्मू की कोट भलवाल जेलों में दौरा किया। इस दौरे के दौरान इन बांग्लादेशियों की सूची तैयार की। जेल में मात्र 35 बांग्लादेशी ही बंद हैं। उनके रहन सहन पर संतुष्टि पाने के बाद सूची केंद्र को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
इनके वापस वतन लौटने के बाद जम्मू की जेलों में कोई भी बांग्लादेशी नहीं होंगे। जेल प्रशासन के डीजीपी डा एसपी वेद के अनुसार जेलों में जेल मैनुअल की तरह इन बांग्लादेशियों को भी सुविधा दी जा रही है। आदेश मिलते ही बचे हुए बांग्लादेशी भी घर वापस लौट जाएंगे। सुरक्षा के बीच उन्हें पहले दिल्ली भेजा जाएगा।