{"_id":"5c963cddbdec2213e806fdb6","slug":"ban-on-jklf-is-undemocratic-says-jrl","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेआरएल ने 24 को किया कश्मीर बंद का एलान, जेकेएलएफ पर बैन को बताया अलोकतांत्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेआरएल ने 24 को किया कश्मीर बंद का एलान, जेकेएलएफ पर बैन को बताया अलोकतांत्रिक
Sat, 23 Mar 2019 07:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
यासीन मलिक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) पर केंद्र सरकार के प्रतिबंध को अलगाववादी संगठनों के मंच ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने अलोकतांत्रिक करार देते हुए रविवार को घाटी में बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
जेआरएल के प्रवक्ता ने 24 मार्च को कश्मीर बंद का आह्वान करते हुए कहा कि भारत की सरकार ने कश्मीरियों की आजादी की मांग को दबाने के लिए ही जेकेएलएफ पर बैन लगाया है। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने यासीन मलिक के संगठन जेकेएलएफ पर जो पांच साल का बैन लगाया है वह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है और हम इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
जेआरएल ने लोगों से कहा कि वह नई दिल्ली की कश्मीर विरोधी साजिशों को नाकाम करने और कश्मीरियों पर हो रहे अत्याचार व कश्मीरी संगठनों पर पाबंदी के खिलाफ रविवार को कश्मीर बंद को पूरी तरह कामयाब बनाएं।
विज्ञापन