{"_id":"636639de54deb3765e4c9bbf","slug":"balwinder-sitting-in-uk-had-told-where-the-weapons-would-be-thrown-from-the-drone","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pak Drone in J&K: यूके में बैठे बलविंदर ने बताया था कहां फेंके जाएंगे ड्रोन से हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pak Drone in J&K: यूके में बैठे बलविंदर ने बताया था कहां फेंके जाएंगे ड्रोन से हथियार
Sat, 05 Nov 2022 03:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 05 Nov 2022 03:54 PM IST
सार
आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि यूके में बैठे बलविंदर सिंह ने उनको तीन लोकेशन बताई थीं कि कहां-कहां पर ड्रोन से हथियार फेंके जाएंगे। इसमें आरएस पुरा का बासपुर बंगला, सतोवाली और मड़ शामिल हैं।
विज्ञापन
Drone (File)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएस पुरा पुलिस शुक्रवार को मड़ इलाके में पहुंची। पुलिस अपने साथ ड्रोन से हथियार गिराने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को साथ लेकर आई हुई थी। इन आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि यूके में बैठे बलविंदर सिंह ने उनको तीन लोकेशन बताई थीं कि कहां-कहां पर ड्रोन से हथियार फेंके जाएंगे। इसमें आरएस पुरा का बासपुर बंगला, सतोवाली और मड़ शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस इससे पहले आरोपियों को लेकर दो जगहों पर गई थी। इसके अलावा पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा, गोल गुजराल कैंप और सैनिक कॉलोनी में छापेमारी की थी। बता दें कि इस मामले में गोल गुजराल कैंप के रहने वाले शमशेर सिंह और बाड़ी ब्राह्मणा के रहने वाले चंद्र बोस को पकड़ा था। इन दोनों के पास से चार पिस्तौलें बरामद की गई थीं, जो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थीं। ये पिस्तौलें इन लोगों ने यूके में बैठे बलविंदर सिंह के कहने पर ली थीं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि हथियार लेकर चंद्र बोस बाड़ी ब्राह्मणा चला गया था। यहां इसके पास एक युवक ने आना था और उसने आगे लेकर इनको जाना था। हालांकि अभी इसको यह नहीं बताया गया था कि युवक कौन है और कहां आएगा। पुलिस इस युवक का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है, जो संभवतया आतंकियों का मददगार है।
विज्ञापन
कई जगहों की रेकी करते थे आरोपी
बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह इन दोनों को कहता था कि वे लोग बॉर्डर के इलाकों की रेकी करें। देखें कि किस जगह पर ड्रोन से हथियार गिराए जा सकते हैं और इनको सुरक्षित उठाया जा सकता है। इसके लिए ये लोग कई जगहों की रेकी कर रहे थे। पुलिस ने डोडा, जम्मू बस स्टैंड और कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज भी निकाली है। यहां पर आरोपी चंद्र बोस का आना जाना दिखा है।