{"_id":"6844a238b25e3fc3df09ff00","slug":"bakrid-celebrated-with-simplicity-in-poonch-jammu-news-c-165-1-sjam1004-104063-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुंछ में सादगी से मनाई बकरीद, इस बार ईदगाह के बाहर नहीं बांटी गई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुंछ में सादगी से मनाई बकरीद, इस बार ईदगाह के बाहर नहीं बांटी गई मिठाई
विज्ञापन
ईदगाह के बाहर हिंदुओं और सिखों ने मुस्लिम भाइयों के गले लगकर दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुंछ में पिछले महीने पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी में जानमाल का भारी नुकसान होने के कारण इस बार बकरीद का त्योहार सादगी से मनाया गया। मुख्य आयोजन नगर के नाखांवाले चौराहा स्थित मरकजी ईदगाह में किया गया।
ईमाम मौलाना मोहम्मद फारूक मिसबाई की अगुवाई में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। इस दौरान पाकिस्तान और भारत के बीच स्थायी शांति की दुआ करने के साथ ही पाकिस्तानी गोलाबारी की निंदा की गई। इस बार ईदगाह के बाहर मिठाई भी नहीं बांटी गई। वहीं दूसरी तरफ पुंछ की प्राचीन परंपरा के तहत ईदगाह के बाहर हिंदू और सिख समुदाय के लोग उपस्थित थे, जिन्होंने नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर बधाई दी।