फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Baisakhi was celebrated in Kashmir

पाबंदियों के बीच कश्मीर घाटी में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बैसाखी

Thu, 14 Apr 2016 10:00 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 14 Apr 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
Baisakhi was celebrated in Kashmir
वैसाखी पर गुरुद्वारे में मौजूद लोग - फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर के पुराने शहर में लागू पाबंदियों के बीच सिख समुदाय के लोगों द्वारा पूरे उत्साह के साथ बैसाखी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य समारोह श्रीनगर के रैनावारी स्थित गुरुद्वारा छठीं पादशाही में आयोजित हुआ, जहां सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर माथा टेका।
विज्ञापन


स्थानीय और राज्य के बाहर से आये रागी जथों ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब में लंगर का भी इंतजाम किया गया। हालांकि सिख संगत में कहीं न कहीं अलगाववादियों और प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि अलगाववादियों को पता था कि सिखों का बड़ा दिन है तो बंद की कॉल नहीं करनी चाहिए थी। प्रशासन की ओर से गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के ट्रांसपोर्ट की भी कोई व्यवस्था नहीं की, जिससे उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रीनगर के अलावा पुलवामा, बडगाम, बारामुल्ला आदि जिलों में भी बैसाखी के अवसर पर विभिन गुरुद्वारों में कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कश्मीर में बैसाखी बाकी जगहों से अलग होती है, क्योंकि इस दिन रिवायती तौर पर मुग़ल बाघ (निशात, शालीमार, हारवन, आदि) आम जनता के लिए खोले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed