फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bahu fort looking beautiful soon

कुछ दिन बाद देखिए बाहु किले का हसीन नजारा

Thu, 07 Aug 2014 01:13 AM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bahu fort looking beautiful soon

शहर का प्रमुख बाहू किला रात की रोशनी में अब जगमगाता दिखाई देगा। पूरे किले की बाहरी तरफ कोरिया से विशेष रूप से मंगवाई गई एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। काम पूरा होने पर यह किला अब रात को रोज रंग-बिरंगी रोशनी नहाएगा।

विज्ञापन


सितंबर में नवरात्र पर बावे वाली माता के भक्तों को यह नायाब तोहफा भेंट कर दिया जाएगा। जेडीए के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर आरएल अंगुराना ने बताया कि किले के बाहरी तरफ 104 एलईडी फ्लड लाइट लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


किले के भीतर 135 एलईडी लाइट लगाने का अलग से प्रस्ताव है। कोरिया से मंगवाई गई एलईडी लाइट की विशेषता यह है कि यह सिर्फ 90 वाट पर जलेगी, जिससे बिजली की बचत भी होगी। इसमें सफेद और पीले रंग की दो एलईडी लाइट भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र पर मिलेगा शहरवासियों को तोहफा

Bahu fort looking beautiful soon

58 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट में किले के बाहरी तरफ 75 एलईडी लगाई की जा चुकी हैं। इसके लिए प्लेटफार्म का निर्माण किया गया है, जिससे एलईडी लाइट से किले की दीवारों पर सीधी रोशनी डाली जाएगी।

इसके अलावा अन्य एलईडी की रोशनी का किले की सुंदरता के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस लाइट की खासियत यह होगी कि तवी पुल, सर्कुलर रोड और अन्य आसपास क्षेत्रों से भी रोशनी में जगमगा रहे किले का नजारा देखा जा सकेगा।

यह लाइट एल्युमिनियम कोटेड है, जिससे गर्मी और सर्दी के तापमान में भी सुरक्षित रहेगी। इसी तरह किले के भीतर 54 लाख रुपये की लागत से 135 एलईडी का अलग से प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसे दूसरे चरण में शुरू किया जाएगा।

आगामी नवरात्र में एलईडी की रोशनी से पूरे किले की सुंदरता देखते ही बनेगी। किले के भीतर मां बावे वाली के मंदिर में नवरात्र पर लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। हर साल स्थानीय भक्तों के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक भी मां के दरबार में हाजिरी देने पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed