मंदिरों के शहर में बैडमिंटन महाकुंभ शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी के स्टेडियम में शुक्रवार को 60वें नेशनल स्कूल गेम्स का आगाज हुआ। इसमें अंडर 14 आयु वर्ग की साठ बैडमिंटन टीमें भाग ले रही हैं, जो विभिन्न राज्यों से पहुंची हैं। मुकाबले के लिए महिला वर्ग में 146, जबकि पुरुष वर्ग में 145 खिलाड़ी शामिल हैं।
इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि और राज्य के पुलिस महानिदेशक डीजीपी के. राजेंद्रा ने किया। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उद्घाटन के मौके पर डायरेक्टर जनरल आफ यूथ सर्विसेज जेके नवीन अग्रवाल, स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
मुकाबले के पहले दिन महिला वर्ग में महाराष्ट्र ने मणिपुर को 2-0 सेट से हराया। इसमें सिंगल मुकाबले में महाराष्ट्र की सुमित ने मणिपुर की माहेश्वरी को 30-11 अंकों से शिकस्त दी। वहीं, डबल्स में महाराष्ट्र की मालविका व सिमरण ने मणिपुर की माहेश्वरी व जेबनलता को 30-14 अंकों से मात दी।
पंजाब ने उत्तराखंड को दो सेटों से हराया। इसमें सिंगल में पंजाब की नूर ने उत्तराखंड की आरती को 30-22 अंकों से हराया। डबल्स में पंजाब की नूर व सौम्या ने उत्तराखंड की आरती व ऐश्वर्या को 30-29 अंकों से शिकस्त दी। सीबीएससी की टीम ने आंध्र प्रदेश काो 2-0 सेटों से हराया।
इसमें सिंगल में सीबीएससी की रिया ने आंध्र प्रदेश की एम. लक्सा को 30-18 अंकों से हराया, जबकि डबल्स में सीबीएससी की रिया व आशी ने आंध्र प्रदेश की एम लक्सा व तेजस्विनी को 30-09 से हराया।
60वें नेशनल स्कूल गेम्स में 60 टीमें शामिल
हरियाणा ने पुडूचेरी को 2-1 सेटों से हराया। दूसरे सिंगल्स में हरियाणा की शावनी ने पुदुचैरी की अमृता को 30-24 से शिकस्त दी। वहीं, डबल्स में हरियाणा की नितिका व महिमा ने पुदुचैरी की कविप्रिया व अजनेस को 30-29 से हराया। असम ने कर्नाटक को 2-1 से हराया। सिंगल में कर्नाटका की निकि ता ने असम की सुमिराज कुमारी को 30-28 से पराजित किया। डबल्स में असम की देवाहुति व राजकुमारी ने कर्नाटका की निकिता व नियति को 30-17 अंकों से हराया।
दूसरे सिंगल मुकाबले में असम की देवाहुति ने कर्नाटका की नियति को 30-20 अंकों से हराया। राजस्थान ने वेस्ट बंगाल को हराया, जबकि गुजरात ने तेलंगाना को सेट से हराया। पुरुष वर्ग में दिल्ली ने उत्तराखंड को 2-0 से हराया। सिंगल मुकाबले में दिल्ली के मनन ने उत्तराखंड के अक्षत वर्मा को 20-15 अंकों से हराया, जबकि डबल में दिल्ली के मनन व सिद्धांत ने उत्तराखंड के प्रशांत रावत व अक्षत को 30-10 अंकों से पराजित किया।
उधर, यूपी ने विद्या भारती को 2-0 से हराया। इसमें सिंगल में यूपी के चंदन यादव ने विद्या भारती के राजशेखर को 30-16 अंकों से हराया। डबल्स में यूपी के अनुज व पीयूष ने विद्या भारती के राजशेखर व अनिरुद्ध ओझा को 30-27 अंकों से पराजित किया। पंजाब ने नवोदय विद्यालय संगठन को 2-0 से हराया। इसमें सिंगल मुकाबले में पंजाब के जीवेश खन्ना ने नवोदय विद्यालय के जान यूसुफ को 30-8 से हराया। डबल्स में पंजाब के जीवेश खन्ना व पर्थ सोनी ने नवोदय विद्यालय के यूसुफ व मोहम्मद इमरोज को 30-15 से हराया।