फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bad Weather; Loss of Power Corporation

Jammu News: बिजली ढांचे को नुकसान<bha>;</bha> ट्रांसफार्मर जले, आधा से ज्यादा शहर अंधेरे में डूबा

विज्ञापन
Bad Weather; Loss of Power Corporation
जम्मू। शुक्रवार शाम को चली आंधी ने बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां तारों पर गिरी, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में डूब गया।
विज्ञापन

बता दें कि शाम को जब तेज हवा चलनी शुरू हुई तो छह बजे बिजली गुल हो गई। हवा रुकने के बाद साढ़े छह बजे बिजली आ गई। करीब साढ़े सात बजे जब आंधी चली तो कई जगह बिजली की तारों पर पेड़ों की टहनियां टूट कर गिर गईं। कुछ जगहों पर शार्ट-सर्किट होने के कारण टांसफार्मर भी जल गए। शहर के सिद्दड़ा में ट्रांसफार्मर के जंपर उड़ गए। इस कारण इलाके में बिजली गुल रही। कुछ जगहों में करीब आठ बजे बिजली की बहाली हुई। इसमें गांधी नगर, कुंजवानी, सतवारी इलाके शामिल रहे। पुराने शहर, बस स्टैंड, तालाब तिल्लो, जानीपुर, और अन्य इलाकों में देर रात तक बिजली बंद रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण मझीन, तालाब तिल्लो इलाके में पेड़ की टहनियां गिरी हैं। इस कारण बिजली बंद रही। मुट्ठी और जानीपुर में भी बिजली के तार टूटे हैं। वहां देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो पाई। आंधी से बिजली कार्पोरेशन को कुल कितना नुकसान पहुंचा है, इसका आकलन एक-दो दिन में ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed