फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bad weather in Jammu

Jammu News: मौसम की बेरुखी ने गहरा दिया बिजली-पानी का संकट

विज्ञापन
Bad weather in Jammu
जम्मू। मौसम के बिगड़े मिजाज से बिजली ढांचा पटरी पर लौट नहीं पा रहा है। आंधी-तूफान और बारिश से शनिवार को 132 केवी की चार लाइनें एक घंटे तक बंद रहीं। इससे जम्मू और आसपास के इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रही। पर्याप्त बिजली आपूर्ति न होने से पेयजल संकट भी बना हुआ है। पंपिंग स्टेशनों से पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बर्न से कैनाल, ग्लेडनी से अखनूर, ग्लेडनी से बाड़ी ब्राह्मणा-सांबा और बिश्नाह से मीरां साहिब तक 132 केवी लाइन प्रभावित हुई है। इससे जम्मू समेत आसपास के इलाकों में अधिक प्रभावित रहे।
विज्ञापन

तड़के अचानक मौसम खराब होने पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी जो सुबह करीब 10 बजे जाकर बहाल हुई। इसके बाद भी दिनभर निरंतर कटौती जारी रही। पांच ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं जो कि मजीन, सिद्धड़ा, सुंजवां, सर्कुलर रोड और मुट्ठी में ट्रांसफार्मर बहाल होने तक कटौती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि पेड़ों की टहनियां गिरने और तेज हवा के कारण ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंच रहा है। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

शीतली प्लांट से तीन घंटे आपूर्ति नहीं
नियमित बिजली आपूर्ति न होने से शहर के पंपिंग स्टेशनों से पर्याप्त पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों के लिए दैनिक आधार पर 64 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) पानी की जरूरत है लेकिन शनिवार को शीतली प्लांट से 32 एमजीडी की ही आपूर्ति हो पाई। इससे पहले गत दिवस 30 एमजीडी की पानी आपूर्ति हुई थी।
बिजली नहीं होने से शीतली प्लांट में तीन घंटे तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे बख्शीनगर, रेशम घर, जुलाका मोहल्ला, लिंक रोड, जैन बाजार, पुराना शहर, भगवती नगर, तालाब तिल्लो, पलोड़ा, रूपनगर, रिहाड़ी, जानीपुर आदि इलाकों में पेयजल संकट रहा। पीएचई विभाग के मुख्य अभियंता विकास शर्मा के अनुसार पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं होने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

मौसम के बार-बार खराब होने से बिजली ढांचे को नुकसान हो रहा है। लोगों को नियमित बिजली आपूर्ति के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। -केके थापा, मुख्य अभियंता विद्युत विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed