फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BAD TRANSMISSION SYSTEM making problesm in electricity circulations

जम्मू-कश्मीर में लचर ट्रांसमिशन सिस्टम से बिजली आपूर्ति में बाधा

Mon, 24 Apr 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 24 Apr 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
BAD TRANSMISSION SYSTEM making problesm in electricity circulations
बिजली समस्या में उपलब्धता की कमी - फोटो : Demo Pic.

रियासत में बिजली समस्या में उपलब्धता की कमी तो आड़े आ ही रही है। इसके अलावा ट्रांसमिशन सिस्टम की कमजोरी भी बिजली की सुचारु आपूर्ति में बाधा बन रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ट्रांसमिशन स्तर पर 220 केवी और 132 केवी स्तर पर सुधार की दरकार है।

विज्ञापन


इस वजह से बिजली उपलब्ध होते हुए भी कई बार सप्लाई करने में परेशानी आती है। 220/132 केवी स्तर पर 5160 एमवीए की ट्रांसमिशन क्षमता की जरूरत है जबकि मौजूदा समय में 4050 एमवीए ही उपलब्ध है। इसी तरह 132/66 केवी स्तर पर 6192 एमवीए के ट्रंासमिशन ढांचे की जरूरत है लेकिन उपलब्धता केवल 4503 एमवीए के ढांचे की है।
विज्ञापन


ऐसे में ट्रांसमिशन ढांचा मौजूदा समय की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है। ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में व्यापक स्तर पर सुधार और इसे मौजूदा जरूरतों के मुताबिक बनाए जाने के बाद ही बिजली की उपलब्धता होने पर उपभोक्ताओं में बिजली को सुचारु रूप से पहुंचाया जा सकता है। ट्रांसमिशन सिस्टम की कमजोरी की वजह से गर्मी के मौसम में संभाग के ग्रीष्मकालीन जोन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में उपभोक्ताओं को घंटों बिजली गुल रहने का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed