{"_id":"4dfc60b6597eebcd9b26cffbfb7586c7","slug":"bad-highway-will-be-a-trouble-in-amarnath-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के लिए मुसीबतों का हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के लिए मुसीबतों का हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 12 Apr 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
कहने को तो जम्मू से लेकर उधमपुर फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग तैयार कर लिया गया है और नेशनल हाईवे अथारिटी ने इस पर टैक्स वसूलना भी शुरू कर दिया है, लेकिन हकीकत में तीन स्थानों पर अभी इसका निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। उधमपुर के फ्लाटा में तो अभी तक करीब एक किलोमीटर लंबा फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग तैयार करना बाकी है।
विज्ञापन
यह अधूरा निर्माण कार्य अमरनाथ यात्रा के दौरान जाम का बड़ा कारण बन सकता है। मार्च महीने में बारिश के चलते राजमार्ग क्षतिग्रस्त होने पर कई दिनों तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही थी। जम्मू से लेकर उधमपुर तक फोर लेन राजमार्ग तैयार है, लेकिन इसके बावजूद फोर लेन पर हर रोज जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
इस मुख्य कारण अधूरा पड़ा निर्माण कार्य है। फोर लेन का निर्माण करने वाली कंपनी ने जम्मू जिले के झज्झरकोटली इलाके में दो स्थानों और उधमपुर के फ्लाटा में एक स्थान पर फोर लेन का निर्माण नहीं किया है। इसके कारण अमरनाथ यात्रा के दौरान भी यह परेशानी सामने आएगी और जाम की परेशानी को दूर करना पुलिस के लिए चुनौती बन सकता है। पुलिस को इस स्थिति से निपटने के लिए विशेष तौर पर कोई योजना तैयार करनी पड़ेगी।
विज्ञापन