फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   back to village

आज से शुरू हो रहा बी2वी3 का दूसरा चरण

विज्ञापन
back to village
जम्मू। बैक टू विलेज-3 (बी2वी3) के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार को होने जा रहा है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू झज्जर कोटली पंचायत से अभियान का आगाज करेंगे।
विज्ञापन

झज्जर कोटली क्षेत्र की बीडीसी अध्यक्ष रीना थप्पा के अनुसार अटल डुल्लू मंगलवार सुबह दस बजे पहुंचेंगे। उनके अनुसार सभी पंचायतों में तैयारी कर ली गई है। दौरा करने वाले अधिकारियों को विकास कार्यों में आ रही बाधाओं से अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण भी सीधे संवाद कायम कर अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। जम्मू जिले की अरनिया, सुचेतगढ़, आरएस पुरा, मीरां साहिब और सतवारी ब्लाक की पंचायतों में तीन दिवसीय अभियान संपन्न हो चुका है। बता दें, प्रदेश भर में दो से 12 अक्तूबर तक बैक टू विलेज-3 के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का कही विरोध तो कही स्वागत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed