फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   baby delivery in parking

दर्द से तड़पती रही महिला, डॉक्टरों ने नहीं ली सुध

Wed, 20 Jan 2016 12:25 AM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
baby delivery in parking

जिला अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंची महिला को लेबर रूम में जाने की अनुमति नहीं दिए जाने से उसने अस्पताल परिसर की पार्किंग में ही बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन


दन्नी बाख्ता गांव निवासी जमीला बेगम अपनी सास नसीम बानो के साथ प्रसव के लिए जिला अस्पताल में पहुंची थी। महिला की सास ने आरोप लगाया कि अस्पताल में पहुंचने पर उसे लेबर रूम में जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डाक्टर ने पहले उन्हें पंजीकरण करवाने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें बताया गया कि लेबर रूम में अभी व्यस्तता है इसलिए अभी और इंतजार करे। लगभग डेढ़ घंटे तक अस्पताल के बाहर कड़ाके की ठंड में इंतजार कर रही महिला की हालत बिगड़ने लगी। इसके चलते उसे अस्पताल परिसर की पार्किंग के पास खुले में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल अधीक्षक ने द‌िए जांच के आदेश

baby delivery in parking

महिला की सास ने बताया कि उसने कंबल से ओड़कर उसे रखा, लेकिन इस बीच न तो अस्पताल का स्टाफ और न ही डाक्टरों ने महिला की बिगड़ती हालत पर ध्यान दिया।

कुछ देर बाद मीडिया कर्मियों के जिला अस्पताल में पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद महिला को लेबर रूम में ले जाया गया। फिलहाल, महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल प्रशासन और डाक्टरों की लापरवाही को लेकर रोष जताया।

इस संबंध में जिला अस्पताल अधीक्षक अनूप मन्हास ने बताया कि महिला को यदि प्रसव पीड़ा के बाद भी लेबर रूम में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी तो यह गंभीर विषय है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed