फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Baba Eleven and Mahore Warriors won Match

Jammu News: बाबा इलेवन और माहौर वॉरियर्स ने जीते मैच

विज्ञापन
Baba Eleven and Mahore Warriors won Match
रियासी। जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच के दौरान सावलाकोट व माहौर की टीमें।
जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता : जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम में खेले गए दो मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जनरल जोरावर सिंह खेल स्टेडियम में जारी जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बाबा इलेवन ने सुला थंडर्स को एक रन से हराया, वहीं दूसरे मैच में माहौर वॉरियर्स ने सावलाकोट को शिकस्त दी।
सुबह के सत्र में हुए मैच में बाबा इलेवन की टीम ने टॉस जीता और 19.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। बल्लेबाज संजय सिंह ने 50 और राहुल ने 49 रन बनाए। सुला थंडर्स टीम के गेंदबाज नितिन ने तीन, जोगिंदर व गिरीश सढ़ोत्रा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुला थंडर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना पाई और सिर्फ एक रन से मैच हार गई। बल्लेबाज जोगिंदर ने 60 रन बनाए। सुनील जमवाल ने 33 रनों का योगदान ददा। गेंदबाज सुनील व अमित सिंह ने दो-दो जबकि सुशील ठाकुर व संजय सिंह ने एक-एक विकेट झटका। संजय सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में माहौर वॉरियर्स ने सावलाकोट को चार विकेट से हराया। सावलाकोट की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। बल्लेबाज साहिल नाना के 40 सुरजीत सिंह के 18, सुरजीत राजपूत के 27 व संजीव सिंह के 16 रनों की सहायता से 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर टीम ने 133 रन बनाए। माहौर के गेंदबाज जड्डू ,केबी साहिल व सरबजीत ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, यासीन गादरमत व एजाज मलिक ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौर की टीम ने लक्ष्य को 18.4 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। बल्लेबाज सरबजीत ने 33, जड्डू ने 28 व यासीन ने नाबाद 38 रन बनाए। यासीन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया। सावलाकोट टीम के गेंदबाज साहिल नाना, पंजाबी व भूषण बंदराल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed