फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   azad worns modi, don't hijack congress leaders

कांग्रेस नेताओं को हाईजैक न करें मोदी सरकार: आजाद

Sat, 18 Jul 2015 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 18 Jul 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
azad worns modi, don't hijack congress leaders

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पूरे देश में चयनबद्ध तरीके से कांग्रेसी विचारधारा के नेताओं के मान सम्मान के नाम पर उन्हें हाईजैक करने का प्रयास कर रही है। मान सम्मान तो ठीक है, लेकिन हाईजैक करना गलत है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जम्मू में कांग्रेस नेता स्वर्गीय गिरधारी लाल डोगरा की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद आजाद ने कहा कि गिरधारी लाल डोगरा पक्के कांग्रेसी विचारधारा के नेता थे।

विज्ञापन


लगातार 27 साल वह जम्मू कश्मीर के वित्त मंत्री रहे। कांग्रेस अपने नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़े कार्यक्रम की तैयारी कर रही थी, लेकिन दूसरे दल खासतौर से गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल ट्रस्ट और कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने को देखते हुए कांग्रेस को लगा कि अगर एक और बड़ा कार्यक्रम होगा तो टकराव जैसी स्थिति रहेगी। कांग्रेस ऐसा नहीं करना चाहती।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीए मीर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने गिरधारी लाल डोगरा की विचारधारा और उनकी जीने की शैली को याद किया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और डोगरा को मानने वालों के लिए यह संतोष की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस साल भर डोगरा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस संबंध में पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर डा. बीआर अंबेडकर की 125वीं जयंती पर भी रियासत में कांग्रेस साल भर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान मूला राम की अध्यक्षता में कमेटी काम करेगी।


इस अवसर पर पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान शाम लाल शर्मा, उपप्रधान मूला राम, रमण भल्ला, कांता भान, मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, सुमन भगत, डा. मनोहर लाल शर्मा, योगेश साहनी, प्रदेश कांग्रेस के आयोजक सचिव नीरज गुप्ता, मंजीत सिंह, चौधरी शाह मोहम्मद, मनमोहन सिंह, नम्रता शर्मा, वाई बी शर्मा आदि ने भी डोगरा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed