फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Azad said, to kill the terrorists in the valley, the security forces should not run after them, it harms the civilians

आजाद बोले: घाटी में आतंकवादियों को मारने के लिए सुरक्षाबलों को उनके पीछे नहीं भागना चाहिए, इससे नागरिकों को होता है नुकसान  

Fri, 03 Dec 2021 05:11 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 05:11 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश में मनमानी तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकियों को मारने के लिए उनका पीछा नहीं करना चाहिए।  
 

विज्ञापन
Azad said, to kill the terrorists in the valley, the security forces should not run after them, it harms the civilians
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम आजाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजोरी में पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राजोरी और पुंछ जिले में सेना ने बड़े ऑपरेशन चलाकर आतंकवाद को खत्म करने में सफलता प्राप्त की। घाटी में सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के पीछे भाग कर उन्हें मारना नहीं चाहिए। जब कोई आतंकी किसी मुठभेड़ से भागने का प्रयास करता है तो उसके पीछे सुरक्षाबलों को नहीं जाना चाहिए। भागा हुआ आतंकवादी किसी के घर में अस्थायी रूप से शरण लेता है तो उसे निशाना नहीं बनाना चाहिए। इसकी कीमत आम नागरिक को चुकाना पड़ती है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने राजोरी पुंछ के दौरे के दौरान शुक्रवार को राजोरी के डाक बंगले में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र जम्मू-कश्मीर में अंधा कानून चला रही है और अपनी मनमर्जी से काम कर रही है जो कि नहीं चलेगा। बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। जब से जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है तब से यहां कारोबार, विकास ठप और बेरोजगारी चरम पर है। 
विज्ञापन


2024 लोकसभा चुनाव में भी 300 सीटें जीतती नहीं दिख रही कांग्रेस
पुंछ में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्हें 2024 लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस 300 सीटें जीतती नहीं दिख रही है। पुंछ में जनसभा को संबोधित करते करते हुए आजाद ने कहा कि अनुच्छेद-370 की वापसी का फैसला सुप्रीम कोर्ट ही ले सकता है या फिर कांग्रेस पार्टी 300 सीटों के साथ सत्ता में आए लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हालांकि उन्होंने कहा कि वह दुआ करेंगे कि कांग्रेस 300 से ज्यादा सीटें जीते। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने राजनीतिक दलों से प्रदेश में ऐसा माहौल बनाने का आग्रह किया था जिससे लोगों में यह विश्वास, भरोसा पैदा किया जा सके कि चुनाव कराए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह अब दलगत राजनीति नहीं करने जा रहे हैं।


 

वह किसी भी पार्टी के खिलाफ भी नहीं बोलने वाले हैं क्योंकि राज्य में एक दूसरे दल के खिलाफ बोलने का माहौल नहीं है। वह सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करते हैं कि एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने की जगह ऐसा माहौल तैयार करें जिससे लोगों को विश्वास हो कि प्रदेश में चुनाव कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed