{"_id":"680bd6373b0c3c2e1d077327","slug":"ayushman-centre-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122641-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुराने अस्पताल में शिफ्ट हो नई बस्ती में बना आयुष्मान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुराने अस्पताल में शिफ्ट हो नई बस्ती में बना आयुष्मान केंद्र
विज्ञापन
रियासी के वार्ड एक में बनाया गया आयुष्मान केंद्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी।
रियासी। वार्ड नंबर एक नई बस्ती में खोला गया आयुष्मान केंद्र को लोगों ने पुराने अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जिस स्थान पर आयुष्मान केंद्र खुला है, उसकी ज्यादा जानकारी लोगों को नहीं मिल पाती है।
जिला अस्पताल की तरफ जाने वाले रास्ते की एक गली के भीतर आयुष्मान केंद्र खोला गया है। लोगों ने कहा कि अगर केंद्र को मुख्य बाजार में बने पुराने अस्पताल में खोला जाए तो लोगों को इस का काफी लाभ होगा। गौरतलब है कि मौजूदा समय के दौरान पुराने अस्पताल में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर का ऑफिस है वहीं कई कमरे खाली पड़े है।
लोग पैदल या विशेष तौर पर वाहन से पहुंचते हैं
आयुष्मान केंद्र नगर के वार्ड एक में है जो लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। मौजूदा समय के दौरान इसका कोई फायदा रियासी के ज्यादा लोग नहीं उठा पा रहे हैं। केंद्र तक पहुंचने के लिए लोग पैदल या फिर विशेष तौर पर वाहन ले जाते हैं। अगर केंद्र को मुख्य बाजार में शिफ्ट किया जाता है तो यकीनन लोग इसका लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन
रवि शर्मा,स्थानीय निवासी
--
उचित कदम उठाना चाहिए
आयुष्मान केंद्र का सभी लोग फायदा उठा सकें, इसके लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। केंद्र को मुख्य बाजार के पुराने अस्पताल में शिफ्ट करना चाहिए। लोगों को दवाओं का पूरा फायदा मिलना चाहिए।
अजय सिंह,स्थानीय युवा।