फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ayurvedic center opened in IIT Jammu herbal garden will be ready in IIM Jammu

Jammu: आईआईटी जम्मू में खुला आयुर्वेदिक केंद्र, आईआईएम जम्मू में तैयार होगा हर्बल गार्डन

Thu, 27 Apr 2023 12:04 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2023 12:04 PM IST
सार

आईआईएम जम्मू की खाली जगह में हर्बल गार्डन तैयार किया जा रहा है। आईआईटी जम्मू में आयुर्वेदिक केंद्र की शाखा खोल दी है। इससे अधिकांश लोगों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Ayurvedic center opened in IIT Jammu herbal garden will be ready in IIM Jammu
IIT Jammu - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

आईआईटी जम्मू में आयुर्वेदिक केंद्र की शाखा खोल दी है। इससे अधिकांश लोगों को लाभ मिलेगा। इसमेंं आयुर्वेद से संबंधित पढ़ाई करवाई जाएगी। इससे आयुर्वेद को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा आईआईएम जम्मू की खाली जगह में हर्बल गार्डन तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां जायजा लिया है। अब गार्डन का काम शुरू किया जाएगा। ये जानकारी जम्मू कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम में आईआईटी जम्मू के डॉ. चेयरमैन शारद के सराफ और आईआईएम जम्मू के चेयरमैन डॉ. मिलिंद कंबल ने दी।
विज्ञापन


डॉ. शारद के सराफ ने कहा कि आयुर्वेद को बढ़ावा देना सभी संस्थानों की जिम्मेदारी है। डॉ. जहांगीर अली ने कहा कि कार्यक्रम में पर्यावरण समेत अन्य विभिन्न प्रकार के प्रकरणों पर चर्चा से श्रोता अधिक लाभान्वित हुए हैं। युवा अभिषेक ने कहा कि इनोवेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ने बेरोजगारी दर कम हुआ है। इस अवसर पर आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रो. मनोज गौड़, आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक प्रो. शक्ति गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी20 की अध्यक्षता का सार एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के विषय में सन्निहित

वक्ताओं ने कहा कि जी20 की अध्यक्षता का सार एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के विषय में सन्निहित है, जो प्राचीन संस्कृत लोकाचार वसुदेव कुटुम्बकम के अनुरूप है। जी20 की अध्यक्षता भी अमृतकाल की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने आधिकारिक जी 20 संवाद मंच और वैश्विक व्यापार समुदाय के लिए नामित मुद्दों पर नीतियां तैयार करने का काम सौंपा गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि बेहतर कल के लिए वैश्विक चुनौतियों पर बहस करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed